Skin Care :  अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मेरी उम्र 24 साल है. पीरियड्स के दिनों में पैरों में दर्द होता है. क्या यह चिंता की बात है?

जवाब

नहीं, यह कोई बड़ी समस्या नहीं है. पीरियड्स के दौरान पैरों और शरीर के निचले हिस्से में दर्द आम बात है. पेट के निचले हिस्से में होने वाला दर्द शरीर के  अन्य हिस्सों तक फैलता है. कई औरतों को यह समस्या होती है. पैरों में दर्द की एक वजह गर्भाशय में सिकुड़न भी है.

ये भी पढ़ें…

पीरियड्स के दर्द से ऐसे पाएं निजात

पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हर लड़की को डर सा लगने लगता है कि अब फिर से दर्द सहना पड़ेगा. मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में लड़कियां परेशान हो जाती हैं और उन्‍हें मेडीसीन खाने के अलावा कुछ भी नहीं सूझता है.

पीरियड्स के दौरान, मांसपेशियों में संकुचन आने के कारण उनमें ऑक्‍सीजन का प्रवाह सही से न होने के कारण दर्द होने लगता है. ऐसे में दवा से इस दर्द को बंद करना सबसे आसान होता है.

पीरियड्स के दिनों में दर्द कम करने वाली घरेलू दवा.

आवश्‍यक सामग्री

1. जीरा – 2 चम्‍मच

2. शहद – 1 चम्‍मच

3. हल्‍दी – 1 चम्‍मच

तैयार करने की विधि

– एक पैन में थोड़ा पानी उबाल लें. इसमें जीरा, हल्‍दी और शहद को मिला दें. सभी को सामग्रियों को चलाते हुए उबलने दें.

– गाढ़ा हो जाने पर इसे एक कप में पलट लें. इसे पिएं. इस पेय को छाने नहीं और न ही इसे ठंडा होने फ्रिज में रखें.

– इस पेय को दिन में दो बार पीने से दर्द नहीं होता है.

आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि जीरा में ऐसे गुण होते हैं जो पेट में उठने वाली मरोड़ को शांत कर देते हैं और रक्‍त में ऑक्‍सीजन का प्रवाह अच्‍छी तरह करते हैं. वहीं, हल्‍दी और शहद में एंटी-इंफ्लामेन्‍टरी गुण होते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत प्रदान करते हैं. आप भी इस पेय को पीरियड्स के दौरान पी सकती हैं इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है, हां स्‍वाद में थोड़ा अटपटा लग सकता है.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...