मैं 31 वर्षीय वर्किंग वूमन हूं. पति भी वर्किंग हैं. हमारी शिफ्ट ड्यूटी की वजह से हमारे बीच ठीक से बातचीत नहीं हो पाती है. यह हमारे झगड़े का कारण बन गया है. अब तो हालत यह हो गई है कि लीव वाले दिन भी हम बात नहीं करते. हमारे बीच प्यार खत्म सा हो गया है. कई बार मुझे यह भी लगता है कि मेरे पति का किसी और के साथ अफेयर है. बताएं मैं क्या करूं?
पतिपत्नी के रिश्ते में कभी प्यार तो कभी तकरार होना स्वाभाविक है. आप की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि आप अपने परिवार के साथ ज्यादा टाइम नहीं बिना पाते. पतिपत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए एकदूसरे को समय दें. एकदूसरे की रिस्पैक्ट करना बहुत जरूरी है. जो भी बात आप को परेशान कर रही हो उसे अपने पार्टनर से शेयर करें और फिर साथ मिल कर उस का समाधान निकालें. फिर भी समाधान न निकल पाए तो काउंसलर या कपल थेरैपिस्ट की मदद लें.
और भी पढ़ें…
मैं 34 साल का हूं और प्राइवेट सैक्टर में काम करता हूं. घर की टैंशन और औफिस की टैंशन की वजह से मुझे रात को नींद नहीं आती है. इस वजह से मैं ने नींद की गोलियां खानी शुरू कर दीं. मगर कुछ प्रौब्लम खत्म नहीं हुई, बल्कि और बढ़ गई. प्लीज मुझे गाइड करें?
हैल्दी जीवन गुजारने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम कम से कम तनाव लें. सब से पहले तो आप अपने थौट्स और फीलिंग्स पर गौर करें. जानें कि आप को क्या बात परेशान कर रही है. फिर उन्हें दूर करने की कोशिश करें. मैडिटेटिंग ऐक्टिविटीज जैसे ब्रीदिंग ऐक्सरसाइज करने से आप का माइंड रिलैक्स होगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे. अपनी फैमिली के साथ समय बिताएं. उन से बातचीत करें, उन को समझें. धीरेधीरे आप अपनी लाइफ ऐंजौय करने लगेंगे.
मैं 30 साल की हूं. 1 साल से लीविंग रिलेशनशिप में थी. कुछ वक्त पहले मुझे पता चला कि वह लड़का किसी और से शादी कर रहा है. यह जानने के बाद मैं मैंटली ब्रेकडाउन हो गई हूं. मेरी जौब भी चली गई है. मैं मैंटल स्ट्रैस में हूं. कृपया बताएं मैं क्या करूं?
ब्रेकअप इमोशनली या मैंटली डिस्टर्ब कर देता है. हमें अकसर ऐसे खयाल आते हैं जैसे सब खत्म हो गया हो. मगर आप यह जानें कि यह बस बिगनिंग है, थोड़ी सी गाइडैंस से आप अपनेआप को संभाल सकती हैं. अपने पास्ट के बारे में सोच कर दुखी न हों. अपने फ्यूचर पर फोकस करें. उस की औनलाइन या औफलाइन ऐक्टिविटीज का ट्रैक नहीं रखें. इस से आप को ही तकलीफ होगी या आप आगे बढ़ पाएंगी. अपनी फीलिंग्स शेयर करें. सब से जरूरी यह है कि आप अपनेआप को थोड़ा वक्त दें. मैं 34 साल और 2 बच्चों की मां हूं. मैं
स्कूल टीचर हूं. मुझे हर समय मरने के खयाल आते हैं अगर मेरी तबीयत हलकी सी भी खराब हो जाए तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं मरने वाली हूं. बस से सफर करते समय ऐसा लगता है जैसे बस का ऐक्सिडैंट हो जाएगा और मैं मर जाऊंगी. ये खयाल मेरे दिमाग में हमेशा रहते हैं. जो मुझे मैंटल स्ट्रैस में डाल रहे हैं. इस डर से मैं ने बाहर आनाजाना भी छोड़ दिया है. बताएं मैं क्या करूं?
सब से पहले तो इस बात पर गौर करें कि आप को ये थौट्स कब और किस सिचुएशन में आते हैं. जब भी आप को ये थौट्स परेशान करें आप उन्हें डायरी में रिकौर्ड करें. जब आप को वे थौट्स समझ आ जाएं और कि किस सिचुएशन में आते हैं यह समझ आ जाए तो फिर उन्हें पौजिटिव थौट्स से बलदने की कोशिश करें. अपना ध्यान उन चीजों पर लगाएं जो आप के नियंत्रण में हों. मैडिटेटिंग ऐक्टिविटीज का सहारा लें. अगर फिर भी सिचुएशन कंट्रोल में न आए तो थेरैपिस्ट की मदद लें.
मैं 27 साल की हूं. शादी को ले कर मेरे घर वाले मुझ पर प्रैशर डाल रहे हैं. कई लड़कों से मिली, लेकिन बात नहीं बनी. भविष्य को ले कर काफी टैंशन में हो जाती हूं और अपना वर्तमान समय उस से खराब कर लेती हूं. जब ऐसे विचार आते हैं तब ऐसा लगता जैसे भविष्य एकदम अंधकारमय है. मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी. बताएं मैं क्या करूं?
कभीकभार फैमिली का प्रैशर हमें कुछ निर्णय लेने पर मजबूर कर देता है. मगर शादी एक बहुत ही अहम निर्णय है. इसे किसी के दबाव में आ कर न लिया जाए. जब आप को लगे कि आप इमोशनली, मैंटली और फाइनैंशियली तैयार हैं तभी शादी करने का निर्णय लें. फैमिली मैंबर्स से बात कर उन्हें समझएं कि आप फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं. जब हो जाएंगी तब खुद उन्हें बता देंगी. आप के ऐसा करने से वे रिलैक्स फील करेंगे.
- पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें : गृहशोभा, ई-8, रानी झंसी मार्ग, नई दिल्ली-110055 कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें. sms, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
