सवाल

मैं 18 वर्षीय युवती हूं. मेरी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं. मैं उन से परेशान हूं. कृपया उन्हें दूर करने का कोई घरेलू उपाय बताएं?

जवाब

Reduce Dark Circles: सब से पहले तो आप इस उम्र में आंखों के नीचे काले घेरे होने का कारण जानें. कई बार आंखों की कमजोरी, तनाव, नींद आदि पूरी न होने से भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं. जहां तक घरेलू उपाय की बात है तो आप खीरे और आलू का रस बराबर मात्रा में मिला कर उस में कौटन डिप कर के आंखों पर 10 मिनट लगाए रखें. फिर उसे हटा कर चेहरा धो लें. आप चाहें तो ऐलोवेरा जैल भी काले घेरों पर लगा सकती हैं.

काले घेरों को दूर करने में यूज्ड टी बैग्स भी प्रभावकारी रहते हैं. प्रयोग किए टीबैग्स को फ्रिज में ठंडा कर के 10 मिनट आंखों पर रखें. अवश्य लाभ होगा. आप चाहें तो मार्केट में उपलब्ध अंडरआई जैल व क्रीम का भी प्रयोग कर सकती हैं. इस के अलावा अपने भोजन में कैरोटिन युक्त खाद्यपदार्थों जैसे गाजर का खूब प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें- 

आंखो के नीचे काले घेरे की समस्या लगभग सभी के साथ होती है. जो बौडी में कई सारे न्यूट्रिशंस की कमी से होने वाली कमजोरी और तनाव की समस्या का संकेत देते हैं. लेकिन कई बार ये डार्क सर्किल उम्र बढ़ने, ड्राई स्किन, रात भर काम करने और सही तरीके से न सोने के कारण भी हो सकते हैं. आंखों के काले घेरे दूर करने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...