Causes of sensitive skin : मेरी उम्र 35 साल है. अगले महीने मेरे भाई की शादी है और 5 दिन बाद मेरी सगाई है. मेरे फेस पर अकसर दाने हो जाते हैं. मेरी स्किन बहुत सैंसिटिव है. मैं ऐसा क्या कर सकती हूं जिस से स्किन ग्लो करे, दाने भी कम हो जाएं और स्किन पहले से ज्यादा सौफ्ट हो जाए?
सैंसिटिव स्किन में मुख्यतौर पर स्किन रैशेज होने के कारण स्किन में पाए जाने वाले ऐसिड व ऐल्कलाइन का बैलेंस बिगड़ जाता है.
स्किन टाइप जैसी होती है, सैंसिटिविटी और इरिटेशन भी उसी तरह रिएक्ट करती है. यदि सैंसिटिव औयली स्किन है तो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं और अगर ड्राई स्किन है तो लाल रैशेज आ जाएंगे या चेहरे पर छोटेछोटे दाने हो सकते हैं.
आप के लिए अपनी स्किन टाइप को जानना बहुत जरूरी है. ऐसा होने के कई कारण होते हैं, जिस के लिए आप चैकअप करवा के ट्रीटमैंट ले सकती?हैं. लेकिन इस में समय लगेगा.
यदि आप के पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस के साथसाथ ओजोन ट्रीटमैंट भी ले सकती हैं. इस ट्रीटमैंट में हाई फ्रीक्वेंसी मशीन के जरीए स्किन रिवाइटलाइज और रीजूविनेट की जाती है, जिस से हीलिंग प्रोसैस की प्रक्रिया तेज हो ती है.
इस ट्रीटमैंट में त्वचा के आसपास की औक्सीजन ओजोन में बदलने के कारण इस से बनने वाले एंटीसैप्टिक गुण त्वचा को क्लीन करते हैं साथ ही इस के ऐंटीफंगल और ऐंटीबैक्टीरियल गुण से इन्फैक्टेड स्किन जल्दी ठीक होने लगती है. आप को मनचाही ग्लोइंग स्किन मिलती है.
यदि पिंपल्स की प्रौब्लम हारमोनल नहीं है तो रैड लेजर और ओजोन का इस्तेमाल कर के इस प्रौब्लम को बहुत जल्दी ठीक कर के मनचाहा रिजल्ट पा सकती हैं.
मेरी उम्र 30 साल है. सर्दियों में मेरे हाथों में झुर्रियां सी पड़ गई हैं जो देखने में बहुत खराब लगती हैं. कृपया समाधान बताएं?
पहले तो यह समझना जरूरी है कि हमारे हाथों व पैरों की स्किन हमेशा ड्राई क्यों होती है? दरअसल, हाथों व पैरों की स्किन में कोई औयल ग्लैंड्स नहीं होती है, जिस के कारण हमें अलग से औयल लगाना पड़ता है. हम बारबार हाथ धोते हैं इसलिए हमें मौइस्चराइजिंग क्रीम जरूर लगानी चाहिए. यह आप के हाथों को मुलायम और चिकना बनाए रखती है और झुर्रियां भी नहीं पड़तीं.
ज्यादातर साबुन आप के हाथों को रूखा बना देते हैं, इसलिए लिक्विड हैंडवाश इस्तेमाल करेंगी तो बेहतर होगा, नहीं तो कोई ऐसा सोप इस्तेमाल करें जिस में मौइस्चराइजर हो.
हाथों की स्किन को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप रात को सोने से पहले अपने हाथों में थोड़ी सी वैसलीन लगा कर कौटन ग्लब्ज पहन कर सो जाएं. अपने हाथों की स्किन को चमकदार बनाने के लिए 1 चम्मच सेंधा नमक में बादाम औयल या जैतून औयल की कुछ बूंदें मिला कर उस से हाथों को स्क्रब करें. आप इसे सप्ताह में 2-3 बार कर सकती हैं.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो
से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
