Age is Just a Number: एक समय था जब पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होती थी कई बार बहुत ज्यादा भी होती थी. फिर भी उनकी शादी न सिर्फ हो जाती थी बल्कि टिक अर्थात निभ भी जाती थी. इसके पीछे की सबसे बड़ी खास वजह यह थी , पति पैसा कमाने वाला और घर चलाने वाला इकलौता सदस्य होता था, और पत्नी का काम घर में रहकर पूरे परिवार की सेवा करना और बच्चों का पालन पोषण करना होता था. क्योंकि पति अपनी पत्नी और परिवार का हर तरह से ख्याल रखता था तो बीवी को घर से बाहर जाकर पैसा नहीं कमाना पड़ता था.

इसलिए पत्नी पति की हर बात मानती थी  और उम्र और बाकी चीजों का ख्याल ना करके अपनी पूरी जिंदगी परिवार और पति के लिए गुजार देती थी , क्योंकि पहले के मां-बाप भी अपनी बेटियों को ससुराल में एडजस्ट करने की शिक्षा देते थे यह कहकर कि पिता के घर से बेटी की डोली उठती है और पति के घर से अर्थी … अर्थात मरते दम तक पति का साथ मत छोड़ना, इसी धारणा के साथ जीते हुए चाहे कितने ही तकलीफों में पत्नी को रहना पड़े वह अपनी पूरी जिंदगी घर परिवार की सेवा में निकाल देती थी. लेकिन जैसे-जैसे समय बदला लोगों के विचार भी बदले मां बाप बेटियों को ससुराल में जबरदस्ती एडजस्ट करने के बजाय पढ़ा लिखा कर स्वावलंबी बनाने के लिए ज्यादा ध्यान देने लगे ताकि लड़कियां पढ़ लिखकर इतना पैसा कमा ले जिसमें उनका समाज में ही नहीं ससुराल में भी मान सम्मान हो, आज के समय में माता-पिता बेटी को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत देखना चाहते हैं जिसके चलते दिमागी तौर पर मजबूत  और टैलेंटेड लड़कियां इतनी ज्यादा आत्मनिर्भर हो गई कि वह लड़कों से भी ज्यादा कमाने लगी .

ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर हवाई जहाज चलाने तक, औरतें हर क्षेत्र में आगे हैं , आज के समय में हालात यह है की लड़कियां अपने पूरे घर का खर्च अकेले चलाने की ताकत रखती है. और मां-बाप भी अपनी बेटी पर गर्व करते हैं. ऐसी लड़कियों के लिए शादी सिर्फ एक समझौता या रिवाज नहीं है बल्कि वह शादी में सुरक्षा और संतुष्टि की भी कामना करती हैं जिसके चलते कई लड़कियां जो पूरी तरह आत्मनिर्भर है वह ऐसे लड़कों से शादी करना चाहती हैं जो उनसे प्यार करने वाला हो उनका सम्मान करने वाला हो और पति से ज्यादा एक अच्छा दोस्त हो यह सारी खूबियां जब लड़कियों को अपनी से छोटी उम्र के लड़के में भी दिखती हैं तो वह उनसे शादी करने में जरा भी हिचकिचाती नहीं है,  बल्कि उम्र में बड़ी और सफल लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना जीवन साथी बनाना ज्यादा पसंद करती हैं जो उनको प्यार और सम्मान देता हो दोस्त की तरह सलाह भी देता हो, कई बार ऐसे लड़के जो उम्र में कम है लेकिन पूरी तरह से सेटल नहीं है जिंदगी में कामयाब होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ऐसे कम उम्र के पति को बड़ी उम्र की लड़कियां बतौर पत्नी या प्रेमिका के रूप में फुल सपोर्ट देती है.

आज के समय में जबकि शादी कम तलाक ज्यादा हो रहे हैं इसलिए शादी को लेकर लड़कियां और भी ज्यादा अलर्ट है , क्योंकि कई बार करियर बनाते-बनाते शादी की उम्र निकल जाती है  इसलिए उन्हें जब कोई अच्छा लड़का मिलता है तो वह शादी करने से पीछे नहीं हटती फिर चाहे वह लड़का लड़की से कम उम्र का ही क्यों ना हो, क्योंकि प्यार और शादी में मन अच्छा होना जरूरी है उम्र धर्म जाति कोई मायने नहीं रखती, खास तौर पर आज के समय में ज्यादातर बड़ी उम्र की लड़कियां छोटी उम्र के लड़कों से शादी कर रही हैं और वह शादियां सफल भी हैं , जैसे कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बीवी सचिन से 7 साल बड़ी है, कैटरीना कैफ विकी कौशल से उम्र में बड़ी है, ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है क्या ऐसी वजह है की बड़ी उम्र की लड़कियां कम उम्र के लड़कों के साथ शादी कर रही हैं ?

ऐसी शादियों में सेक्स लाइफ कितनी सहज होती है? लड़कियां कम उम्र के लड़कों से शादी करने के क्या फायदे पाती है? छोटी उम्र के लड़के बड़ी उम्र की बीवियों के साथ कितना कंफर्टेबल रह पाते हैं? इस तरह का रिश्ता किस आधार पर टिका होता है ? पेश है इसी पर एक नजर…..

बड़ी उम्र की लड़कियों की पहली पसंद क्यों है छोटी उम्र के पति

सीधी सी बात है जहां पहले पति परमेश्वर कहलाता था, पति को भगवान का दर्जा दिया जाता था , पति के अत्याचार के बावजूद औरते पति की सेवा में जुटी रहती थी , सब कुछ सहने के बावजूद उनके खिलाफ नहीं जाती थी , अब वैसा नहीं है , आज पति पत्नी का रिश्ता बराबर का है क्योंकि कोई किसी से कम नहीं है , ऐसा रिश्ता सिर्फ और सिर्फ प्यार समझदारी और अंडरस्टैंडिंग पर टिका होता है.

उम्र कोई मायने नहीं रखती, ऐसा नहीं है कि ऐसे कपल में झगड़ा नहीं होता , या तू तू मैं मैं तकरार नहीं होती, सब कुछ वैसा ही होता है जैसा कि आम पति-पत्नी के बीच शादी के बाद देखा जाता है, लेकिन बड़ी उम्र की पत्नी ज्यादा समझदारी के चलते अपने पति को अपने बस में कर लेती है , कभी उस पति की बात मानकर या पति से बात मनवा कर, क्योंकि कम उम्र के पति पत्नी द्वारा मिले मान सम्मान और कही ना कही पैसों की वजह से  पहले से ही पत्नी के प्यार में लट्टू होते हैं इसलिए झगड़ा या तकरार भी प्यार में बदल जाती है, जैसा कि कहते हैं मियां  बीबी राजी तो क्या करेगा काजी , लिहाजा ऐसे रिश्तों में समाज भले ही कितना भला बुरा कहे , लेकिन प्यार करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता , उम्र चाहे जो भी हो दिखावा या बड़प्पन की इस रिश्ते में कोई जगह नहीं होती उम्र में बड़ी होने की वजह से पत्नी हर सिचुएशन को हैंडल कर लेती है , पति को पत्नी की रक्षा करने की जरूरत नहीं पड़ती , बल्कि बड़ी उम्र की पत्नी के साथ पति अपने आप को सुरक्षित समझता है और टेंशन फ्री रहता है, क्योंकि उसकी समझदार बीवी सब कुछ अच्छे से हैंडल कर लेती है

छोटे उम्र के पति के साथ सेक्स के दौरान बिस्तर पर भी सहज रहती है बड़ी उम्र की बीवी

कहा जाता है ज्यादातर रिश्ते बिस्तर पर ही टूटते हैं, क्योंकि पति या पत्नी में से अगर कोई भी सेक्स के दौरान असहाय या असहज महसूस करता है, तो ऐसे रिश्तों के बाद पति पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है , प्यार के नाम पर सेक्स के दौरान क्रूरता या जबरदस्ती शादीशुदा रिश्ते को तलाक तक ले जाती है, ऐसे में बहुत जरूरी होता है के संभोग के दौरान पति-पत्नी एक दूसरे पर हावी ना हो , सेक्स में प्यार की तड़प नजर आए ना कि सेक्स की भूख , पत्नी की उम्र बड़ी और पति छोटे उम्र का होता है तो पत्नी से जवान होने की वजह से छोटे उम्र का पति अपनी पत्नी को संतुष्ट करने में माहिर होता है , इस दौरान पत्नी अगर शर्म के मारे कुछ नहीं बोल पाती तो ऐसे समय में भी कम उम्र का पति पत्नी की जरूरत को समझते हुए संबंध बनाने के दौरान भी उसका पूरा साथ देता है.

इसके विपरीत अगर पति बड़ी उम्र का और पावरफुल इंसान है तो संभोग के दौरान पत्नी की मर्जी के बजाय अपनी मर्जी के हिसाब से संभोग करता है जो कई बार पत्नी के लिए तिरस्कार से भरा और दुखदाई भी होता है. ऐसे में पत्नी अपनी बड़ी उम्र के पति के साथ खुशी खुशी नहीं बल्कि मजबूरी में सेक्स करती है. लेकिन बड़ी उम्र की लड़की अगर छोटे उम्र के आदमी से शादी करती है तो वह शादी से पहले ही अच्छे दोस्त भी होते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं जिस वजह से उम्र का फर्क होने के बावजूद प्यार का रिश्ता गहरा हो जाता है, और जिस रिश्ते में दिखावा नहीं होता सिर्फ प्यार सम्मान और समझदारी होती है वही रिश्ता लंबे समय तक टिकता है.

बॉलीवुड के वो शादीशुदा जोड़े जिनमे पत्नियां पति से उम्र में बड़ी है

फिल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है जहां पर शादी के लिए सिर्फ प्यार और अंडरस्टैंडिंग ही सबसे ज्यादा मायने रखता है जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री के शादीशुदा जोड़े धर्म जाति और उम्र के दिखावे से कोसो दूर है , जैसे कि काफी सालों पहले सुनील दत्त की शादी नरगिस से हुई थी जो कि सुनील दत्त से उम्र में काफी बड़ी थी इतना ही नहीं जिस फिल्म मदर इंडिया में नरगिस और सुनील दत्त का प्यार परवान चढ़ा था, उस फिल्म में नरगिस सुनील दत्त की मां के रोल में थी , और एक सीन के दौरान सुनील दत्त ने नरगिस को आग में जलने से बचाया था,  उसके बाद ही सुनील दत्त और नरगिस में प्यार और शादी हुई थी.

इसी तरह फिल्म इंडस्ट्री में कोई और ऐसे जोड़े हैं जिन में हीरोइने अपने पति से उम्र में बड़ी है, जैसे ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से 3 साल  उम्र में बड़ी है , कैटरीना कैफ विकी कौशल से 5 साल उम्र में बड़ी है , बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर से 6 साल बड़ी है. प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से 10 साल बड़ी है, नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी से 2 साल बड़ी है, उर्मिला मातोंडकर अपने पति से मोहसिन अख्तर से 10 साल बड़ी है. कोरियोग्राफर फराह खान अपने पति शिरीष कुंदर  से 8 साल बड़ी है. गौरतलब है बड़ी उम्र की हीरोइन की छोटी उम्र के हीरो से शादी सफल और बरकरार है. Age is Just a Number

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...