Girija Subramanian achievements

फाइनैंशियल सर्विसेज लीडरशिप (एडिटर चौइस अवार्ड)

गिरिजा  सुब्रमण्यम द न्यू इंडिया एश्योरैंस की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं जो 37 वर्षों से अधिक का अनुभव लिए भारत में सब से बड़ी सामान्य बीमाकर्त्ता के तौर पर एक प्रतिष्ठित नेता हैं.

गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में अपनी अचीवमैंट पर उन्होंने कहा, ‘‘जिन संगठनों में मैं ने काम किया है, उन्होंने मु झे पहचाना. यह एक कठिन यात्रा रही, लेकिन ऐसे संगठन का नेतृत्व करने पर बहुत गर्व है जहां दोतिहाई वरिष्ठ प्रबंधक महिलाएं हैं. हमारे प्रमुख प्रबंधन पद महिलाओं द्वारा संभाले जाते हैं और मु झे लगता है कि वे बहुत अच्छा काम करती हैं. सब से महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अच्छे मूल्यों से जुड़े रहें, आप जो भी करें उस में पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा दें.’’

प्रभावशाली पहचान

भारत की 2 प्रमुख बीमा कंपनियों की सीएमडी बनने वाली विरल व्यक्तित्व वाली गिरिजा सुब्रमण्यम एक प्रभावशाली महिला हैं. बीमा और पुनर्बीमा में उन का समर्पण, विशेषज्ञता और अग्रणी दृष्टिकोण उन्हें सच्चा बनाता है. बीमा उद्योग में प्रेरणा और स्पष्ट दृष्टि तथा समर्पण के साथ वे नए भारत का मार्गदर्शन कर रही हैं जो ऐसे भविष्य के प्रति अधिक प्रगतिशील, न्यायसंगत और सभी हितधारकों के लिए प्रभावशाली आश्वासन हो.

कैरियर यात्रा

गिरिजा को सीएमडी के रूप में 2 प्रमुख बीमा कंपनियों का नेतृत्व करने का अनूठा गौरव प्राप्त है. पहले सितंबर, 2022 से जून, 2024 तक गिरिजा ने ऐग्रीकल्चर इंश्योरैंस कंपनी औफ इंडिया लिमिटेड का नेतृत्व किया था. फिर उन्होंने ने न्यू इंडिया एश्योरैंस का नेतृत्व किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...