Empower her : 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है. इस दिन एक नया उत्साह देखने को मिलता है. महिलाओं के बीच यह उत्सव ज्यादा ही मशहूर है. ‘सेल्फ लव’ यानी खुद से प्यार के नाम यह दिन लखनऊ के मशहूर दयाल गेटवे कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया. ‘गृहशोभा एंपॉवरहर’ का चौथा आयोजन लखनऊ में हुआ. यह आयोजन पूरे देश के बडे़बड़े शहरों में लगातार होता रहता है. इसके जरीए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जाता है.
वेलेंटाइन डे के दिन दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ. महिलाओं में उत्साह इस तरह का था कि 1 घंटे पहले से ही महिलाएं दयाल गेटवे कन्वेंशन सेंटर में आने लगी. वह एक एक स्टाल पर जा कर चीजों को देख परख रही थी. ठीक 2 बजे माइक संभाला कार्यक्रम की एंकर नेहा ने. अब तक महिलाओं की संख्या हौल में बढ चुकी थी. हौल में ब्रेकफास्ट लग चुका था. सभी ने ब्रेक फास्ट का स्वाद लिया.
महिलाओं ने औनलाइन और औफलाइन दोनों ही तरह से अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. कार्यक्रम में सबसे पहले नेहा ने इवेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके बाद स्पौसर का परिचय स्क्रीन पर उनकी एवी के माध्यम से दिया गया. परिचय के आखिरी राउंड में गृहशोभा पत्रिका और दिल्ली प्रैस के बारे में दर्शकों को बताया गया. महिलाओं के बीच ऐनर्जी को बढ़ाने के लिए ऐंकर नेहा के द्वारा डांस भी कराया गया. 2 बजे के बाद कार्यक्रम का गंभीर हिस्सा शुरू हुआ. इसमें पहला सैशन महिलाओं की हैल्थ से जुडा हुआ था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
फायदे
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
फायदे
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
