Grihshobha Inspire Awards : खूबसूरती से सजे मंच पर सभी की नजरें ठहर गई थीं. इसके ठीक सामने पहली पंक्ति में बैठी महिलाएं सबसे अलग दिख रही थीं. कुछ के चेहरे जानेपहचाने लग रहे थे, कुछ के नएनए से. एक बात कौमन थी कि सबके चेहरे पर तेज था, आंखों में चमक थी, और व्यक्तित्व में सौम्यता लिए गंभीरता की झलक. दरअसल, वह शाम इन महिलाओं को उनके योगदान के लिए गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स से सम्मानित किया जाना था. शायद यही वजह थी कि हल्की म्यूजिक के बीच मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफौर्मिंग आर्ट्स के इस हॉल का मूड आज कुछ बदलाबदला सा था.
खास महिलाओं के लिए बेहद खास अवार्ड
वो छोकरी, बधाई हो और पंचायत जैसी फिल्मों और सीरियल्स में दमदार अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता को गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की एम्पावरमेंट थ्रू एंटरटेनमेंट – आइकन (हिंदी) कैटेगरी के अवार्ड से सम्मानित किया गया. प्रसिद्ध हेल्थ एक्सपर्ट और SEARCH, गढ़चिरोली की सह-संस्थापक डॉ. रानी बंग को ग्रासरूट चेंजमेकर – आइकन के पुरस्कार से नवाजा गया.
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स का एम्पावरमेंट थ्रू एंटरटेनमेंट – अचीवर (वेस्ट) कैटेगरी का अवार्ड गोवा की प्रसिद्ध कोंकणी गायिका और कलाकार लोर्ना कोर्डेरो को दिया गया. इन्होंने कोंकणी संगीत को जैज़ और पॉप के साथ जोड़कर उसे नई पहचान दी.
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की सोशल इंपैक्ट– अचीवर कैटेगरी का सम्मान वनिता बोराडे को मिला. महाराष्ट्र की रहने वाली वनिता बोराडे एक स्नेक रेस्क्यूर और सामुदायिक शिक्षिका हैं. इन्होंने 75,000 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया है. इसके साथ ही वन्यजीव संरक्षण और महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने का काम भी किया है.
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की कैटेगरी फाइनेंशियल सर्विसेज लीडरशिप के लिए एडिटर्स चॉइस अवार्ड, गिरिजा सुब्रमणियन को दिया गया.
गिरिजा, न्यू इंडिया एश्योरेंस की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. बीमा क्षेत्र में 35 सालों का अनुभव रखती हैं. गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की एंटरटेनमेंट थ्रू एंटरटेनमेंट – आइकन (वेस्ट) की कैटेगरी का अवार्ड फेमस एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक को मिला.
बिजनेस लीडरशिप – आइकन का अवार्ड प्रिया नायर को दिया गया. भारत की लोकप्रिय फूड क्रिएटर निशा मधुलिका कोगृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की न्यू बिगिनिंग्स – आइकन कैटेगरी के सम्मान से सराहा गया. पचास साल की उम्र में खुद की अलग पहचान बनाकर निशा मधुलिका ने साबित किया कि नई शुरुआत की कोई उम्र नहीं होती है.
RUR Greenlife की संस्थापक और सीईओ मोनीशा नारके को गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की बिजनेस लीडरशिप – अचीवर कैटेगरी का अवार्ड दिया गया. मोनीशा की संस्था, पर्यावरण संरक्षण के लिए विकेंद्रीकृत कचरा प्रबंधन, नवीन कम्पोस्टिंग तकनीक और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं.
दिल्ली और बेंगलुरू की तरह मुंबई में भी कंटेंट गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स की क्रिएटर श्रेणी का अवार्ड दिया गया, जो मिला अंबिका अग्रवाल को. अंबिका True Parenting Story की संस्थापक और डिजिटल क्रिएटर हैं.
सबसे खास शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत में ‘नेतृत्व, पहल और बदलाव पर संवाद’(A Conversation On Leadership, Agency & Change )— विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ. इसमें गृहशोभा इंसपायर अवार्ड्स ज्यूरी की ओर से फेमिना की पूर्व संपादक सत्या सरन, आउटवार्ड बाउंड हिमालया की डायरेक्टर दिलशाद मास्टर, चंपक की एडीटर ऋचा शाह ने अपने अनुभवों को शेयर किया. इस चर्चा का संचालन प्रियदर्शिनी नरेंद्र ने किया. कार्यक्रम में महिलाओं के रैप बैंड वाइल्ड वाइल्ड वुमन ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया. स्टैंडअप कौमेडियन दीपिका म्हात्रे ने समाज की दोहरी सोच पर चोट करने वाली मजेदार प्रस्तुति दी.
गंभीर लेकिन साफसाफ शब्द
दिल्ली प्रैस के एडीटर इन चीफ परेश नाथ ने समाज में महिलाओं को प्रति दोहरे मापदंड का उल्लेख किया और आज के दौर में गृहशोभा मैगजीन की प्रासंगिकता की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया. इस मौके पर दिल्ली प्रैस की ओर से एग्जीक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ ने अचीवर्स वुमन को अवार्ड देकर उनकी सराहना की.
इवेंट को साकार बनाने के सहयोग
इसमें मार्च 2025 में दिल्ली में, उसके बाद नवंबर में मुंबई में और अब 26 फरवरी को मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स का आयोजन किया गया था. इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे सहयोगी थे –
- ब्यूटी पार्टनर- ग्रीन लीफ
- सेफ्टी पार्टनर- भारत गैस
एसोसिएट स्पौंसर्स में शामिल रहे – - एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
- गेल इंडिया लिमिटेड
- आईडीबीआई बैंक
- न्यू इंडिया इंश्योरेंस
