गृहशोभा  इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई. 25 मार्च, 2025 को दिल्ली में और 3 नवंबर, 2025 को बैंगलुरु में इस के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अब नंबर था सपनो की नगरी मुंबई में इस के विराट आयोजन का.

मुंबई में इस साल की शुरुआत में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यह दिन था 26 फरवरी, 2026 का जब मुंबई के प्रतिष्ठित ‘नैशनल सैंटर फौर द परफौर्मिंग आर्ट्स’ (एनसीपीए) में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 के मुंबई संस्करण का भव्य आयोजन किया गया.

दिल्ली प्रेस के संपादक परेश नाथ, सुप्रिया पाठक और सत्था सरन
दिल्ली प्रैस के संपादक परेश नाथ, सुप्रिया पाठक और सत्या सरन

यह विशिष्ट नेताओं, कलाकारों, उद्यमियों, सामाजिक सुधारकों और सांस्कृतिक परचम लहराती महिलाओं को सम्मानित करने की शाम थी जो अपनी सोच, नेतृत्व और प्रभाव से भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दे रही हैं.

शाम की शुरुआत दिल्ली प्रैस के एडिटर इन चीफ और पब्लिशर तथा गृहशोभा के संस्थापक व संपादक परेश नाथ के भाषण से हुई जिस में उन्होंने महिलाओं की सार्थक कहानियों और वास्तविक बदलाव लाने वाली महिलाओं को पहचान देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

इस के बाद विभिन्न श्रेणियों में 10 असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया गया. सब से पहले ऐंटरटेनमैंट आइकोन (वैस्ट) के रूप में सुप्रिया पाठक को भारतीय सिनेमा और टैलीविजन में उन के अद्भुत योगदान के लिए सम्मानित किया गया. ऐंटरटेनमैंट आइकोन (हिंदी) का अवार्ड नीना गुप्ता को उन के उत्कृष्ट अभिनय और हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया. लोर्ना कोरडेरो को कोंकणी संगीत और जैज में उन के उल्लेखनीय योगदान के लिए ऐंटरटेनमैंट अचीवर (वैस्ट) अवार्ड से सम्मानित किया गया. प्रिया नायर को उन के उत्कृष्ट वैश्विक नेतृत्व के लिए बिजनैस लीडरशिप (आइकोन) का अवार्ड दिया गया. मोनिशा नार्के को भी बिजनैस लीडरशिप अचीवर के रूप में सम्मानित किया गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...