Stand Up Comedy : सब से ज्यादा जो रिपोर्टिंग करते हैं वे अकसर पुरुष होते हैं. वे एक सीमा के बाद आगे नहीं जाते और महिलाओं को जाने भी नहीं देते. जब मैं ने शुरू किया तो रात को 1-1, 2-2 बजे तक पुलिस स्टेशन में डटी रहती थी. अकसर पुलिस वाले कहते थे कि आप अपने कैमरामैन को भेज दिया कीजिए. आप खुद मत आया करो...
जब माइक पर एक औरत हंसती है तो अकसर लोग चौंकते हैं पर जब वही औरत हंसातेहंसाते सवाल पूछ ले तो पूरा सिस्टम हिल जाता है. मिलिए गुजरात की पहली महिला स्टैंडअप कौमेडियन प्रीति दास से जिन की जिंदगी खुद एक दमदार स्क्रिप्ट है. तमिल मां और बंगाली पिता की बेटी प्रीति ने करीब 15 साल तक कई बड़े न्यूज चैनल्स और न्यूज पेपर्स में क्राइम और हैल्थ बीट कवर की. गैंगरेप सर्वाइवर्स पर लिखी उन की खोजी सीरीज के लिए उन्हें 2015-16 में ‘लाडली मीडिया अवार्ड’ मिला. पहले वेस्टर्न जोन, फिर साउथ एशिया लैवल पर. पर न्यूजरूम की भागदौड़ के बीच उन्हें लगा कि सच सिर्फ छापा नहीं जाता, बोला भी जाता है. बस फिर क्या था कलम थामने वाले हाथों ने माइक पकड़ लिया. आज वे अहमदाबाद की कर्णावती यूनिवर्सिटी में डीन हैं, ञ्जश्वष्ठ× स्टेज पर बोलती हैं और ‘महिला मंच’ की कोफाउंडर के तौर पर गुजरात की औरतों को स्टैंडअप का मंच भी देती हैं.
प्रीति दास का ह्यूमर मीठा नहीं, चटपटा है. ‘मांबहन शो’ में वे गालियों को ही पंचलाइन बना देती हैं और पूछती हैं कि मांबहन के नाम पर गाली क्यों? ‘द पीरियड शो’ में हर महीने रुत्रक्चञ्जक्त, बौडी शेमिंग और फीमेल सैक्सुअलिटी पर खुल कर बात होती है, हंसी के साथ. उन की कौमेडी में पौलिटिक्स है, सैक्स है, रिऐलिटी है और वह सब है जो हमें असहज करता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
