Priest fraud cases : बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में 27 वर्षीय महिला इंजीनियर ने एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई है, जो फिलहाल वर्क फ्रौम होम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, विद्याज्योति एक युवक के साथ रिश्ते में थी और दोनों परिवारों की सहमति से जल्द ही उन की शादी होने वाली थी। शादी से पहले उस ने एक ज्योतिषी से सलाह ली, जिस ने भविष्यवाणी की कि उस की शादी सिर्फ 2 साल ही टिकेगी और फिर रिश्ता टूट जाएगा। इस बात को ले कर वह भारी मानसिक तनाव में आ गई थी।

ज्योतिषी ने इस बाधा को दूर करने के लिए 9 दिन के विशेष अनुष्ठान की सलाह दी थी। विद्याज्योति और उस के परिवार ने यह अनुष्ठान शुरू कर दिया था। अनुष्ठान के 9वें दिन जब परिवार किसी स्थान पर जाने की तैयारी कर रहा था, तब विद्याज्योति घर पर अकेली थी। इसी दौरान उस ने अपने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

परिवार हुआ तबाह

इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में आम हो हैं, जहां पंडितों के चलते पूरा परिवार तबाह हो जाता है. लोग शादीब्याह जैसे फैसले भी अपनी मरजी से नहीं, पंडितों की मरजी से लेते हैं और इस सब में सब से ज्यादा महिलाएं ही पिसती हैं. ऐसे में कई सवाल भी उठते हैं? अगर पंडित ने यह कह भी दिया था तो क्या हुआ? क्या पंडित को अपने जीवन के बारे में पता है कि आगे क्या होने वाला है? ये होते कौन हैं ऐसी भविष्यवाणी करने वाले? और ये कौन लोग हैं जो इन की बातों में आ कर इतना बड़ा कदम उठा लेते हैं? क्या इन लोगों में सोचनेसमझने की शक्ति बिलकुल ही खत्म हो गई है? क्या लोगों की अपनी सोच, अपने विचार नहीं हैं? अगर ऐसा है तो क्यों है? इस का जिम्मेदार कौन है?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...