बिजनैस लीडरशिप आइकोन अवार्ड
Priya Nair CEO Unilever India : यूनिलीवर इंडिया की सीईओ प्रिया नायर कंज्यूमर सैंट्रिक इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और इंक्लूसिव ग्रोथ पर जोर देते हुए लीडरशिप और डिसिजन मेकिंग की रणनीति दर्शाती हैं, साथ ही वे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी का भी समर्थन करती हैं.
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में अपने वीडियो के माध्यम से प्रिया ने कहा, ‘‘यह अवार्ड उन सभी महिलाओं की यात्रा का सम्मान करता है जो उद्देश्य और साहस के साथ नेतृत्व करती हैं. मैं अपने करियर में अपने मूल्यों से जुड़ी रही, खुली बातचीत में विश्वास रखा और स्पष्टता व अनुशासन के साथ आगे बढ़ी.
‘‘मैं ने सीखा कि आप अपनी जड़ों से दूर हुए बिना भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं. मैं युवा महिलाओं से कहूंगी कि अपनी क्षमताओं को निखारने में निवेश करें, निरंतर सीखती रहें. खुद पर भरोसा रखना ही सब से बड़ी कुंजी है.’’
कैरियर यात्रा
स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और औपरेशन दोनों के गहन ज्ञान और अनुभव ने प्रिया की लीडरशिप को एक श्रेष्ठ आकार दिया. अपने कैरियर की शुरुआत ब्लू चिप ब्रैंडों और बाद में यूनिलीवर के साथ काम करते हुए
उन्होंने ब्रैंड निर्माण और विकास को गति देने में अपनी एक खास पहचान बनाई.
भारतीय उपभोक्ताओं विशेषरूप से ग्रामीण और विविध शहरी बाजारों की सूक्ष्म सम झ पी ऐंड एल में उन की प्रगति का मुख्य कारण थी, जिस ने बाद में उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए तैयार किया.
रिमार्केबल परफौरर्मैंस
प्रिया अपने कैरियर की शुरुआत में ही यूनिलीवर से जुड़ गई थीं और उन्होंने मार्केटिंग, कैटेगरी मैनेजमैंट, इनोवेशन और जनरल मैनेजमैंट में कई नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं. फरवरी, 2023 में वे यूनिलीवर इंडिया की सीईओ बनीं. वे कंपनी के 90 से अधिक वर्षों के इतिहास में यूनिलीवर इंडिया का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं. उन के नेतृत्व में कंपनी डिजिटल ट्रांसफौर्मेशन, लोकल इनोवेशन और सस्टेनेबल ब्रैंड बन प्रतिस्पर्धी बाजार में निरंतर विकास कर रही है.
यूनिलीवर इंडिया देश की सब से बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है, जिस के पास कई प्रतिष्ठित ब्रैंड हैं.
पर्सनल केयर: डव, लक्स, लाइफबौय, सनसिल्क, ग्लो ऐंड लवली.
होम केयर: सर्फ एक्सेल, व्हील, विम.
खाद्यपदार्थ: कसान, मैग्नम, कौर्नेटो.
सम्मान
फार्च्यून इंडिया/इकौनौमिक टाइम्स की सूची में कई बार (2025 सहित) भारत की सब से शक्तिशाली व्यावसायिक महिलाओं में स्थान.
2025 में, सीईओ इंडिया वीकली द्वारा उन के प्रभाव के लिए ‘पावर सर्कल 100 महिला नेता’ विशेष संस्करण में सम्मानित. एफएमसीजी क्षेत्र में परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए बिजनैस मीडिया में प्रमुख स्थान.
ब्रैंड कायाकल्प और सस्टेनेबिलिटी एकीकरण के लिए उद्योग मंचों पर सराहना.
