social media impact : स्क्रीन पर हंसती हुई, लिपस्टिक लगाकर वीडियो बनाती हुई पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार 28 साल की शम्सो बीबी उर्फ आयशा गिलमाना. जिसे 13 लाख लोग "आइडल" मानते थे और हकीकत में... इस्लामाबाद के पास टैक्सिला में 14 अगस्त को गोली से भून दी गई.
उस के पास एक फोन आया. "काशी" नाम के शख्स ने घर से बाहर बुलाया और वो फिर लौटकर नहीं आई. पिता कहते हैं वजह पैसों का विवाद थी. ये खबर सिर्फ पाकिस्तान की नहीं है. ये हर उस घर की कहानी है जहां बेटी के हाथ में मोबाइल है और आंखों में सपने हैं.
फेम की कीमत: लाइक्स मिले पर इज्जत नहीं
आयशा के 13 लाख फॉलोअर्स थे. ब्रांड, पैसा, पहचान सब था. पर समाज ने उसे क्या दिया? "टिकटॉकर है, चरित्र ठीक नहीं होगा" - ये ताना. "पैसा कमा रही है तो हिसाब दो" - ये दबाव.
पाकिस्तान में लड़कियों का सोशल मीडिया पर आना ही 'बगावत' माना जाता है. फेम मिलते ही उसे लूटने वाले, ब्लैकमेल करने वाले और मारने वाले भी आ जाते हैं. आयशा को भी"काशी" ने फोन कर बुलाया था जिससे शायद पैसों का लेन-देन था. फेम ने उसे आगे बढ़ाया पर सुरक्षा नहीं दी.
क्या हमारी बेटियां भी असुरक्षित हैं
भारत-पाकिस्तान की सरहद अलग हो सकती है पर सोच नहीं. आज हर घर में 16-25 साल की लड़की रील बना रही है. डांस, कॉमेडी, ब्यूटी टिप्स दे रही है.
ऐसे में कुछ खतरे हैं जो उन का रास्ता रोकते हैं.
- ऑनलाइन दोस्ती का जाल- फैन बन कर DM में आना, फिर मिलना और फिर ब्लैकमेल
- पैसे का विवाद- ब्रांड डील, गिफ्ट, कोलैब के नाम पर धोखा
- इज्जत के नाम पर हिंसा- घर और समाज का दबाव - "ये काम छोड़ दो वरना..."
क्या करें
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
