Empower Her Event : गृहशोभा महिला पाठकों के विशेष विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उत्थान के उद्ïदेश्य से दिल्ली प्रैस प्रकाशन टीम और गृहशोभा मासिक पत्रिका की ओर से हाल ही में ‘एंपॉवर हर’ इवेंट बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया.
इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक थे- फाइनैंशियल एजुकेशन पार्टनर एचडीएफसी, सिल्क प्योरिटी पार्टनर सिल्क मार्क, ज्वैलरी पार्टनर जीआरटी ज्वैलर्स, ब्यूटी पार्टनर ग्रीन लीफ, एसोसिएट स्पॉन्सर नंदिनी और मीडिया पार्टनर प्रजाप्रगति एवं प्रगति टीवी.
यह कार्यक्रम गत 22 जून को बैंगलुरु के राजभवन रोड स्थित द कैपिटल होटल में आयोजित किया गया था. इस पूरे इवेंट का फोकस महिलाओं के सशक्तीकरण पर था.  इस कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाएं बड़ी उत्सुकता के साथ स्किन केयर, स्वास्थ्य, वित्तीय ज्ञान, सिल्क मार्क संबंधित जानकारी और मनोरंजन के लिए एकत्रित हुईं.
मानसिक स्वास्थ्य सैशन
डाक्टर भावना प्रसाद जो तुमकुर की कंसल्टैंट न्यूरोसाइकिएट्रिस्ट, चाइल्ड साइकिएट्री स्पैशलिस्ट और प्रसिद्ध डि एडिक्शन मोटिवेशन स्पीकर हैं. उन्होंने बताया कि महिलाएं दिनभर के घरेलू कार्य, पति, बच्चे, बुजुर्गों की देखभाल, बाहर के कामकाज, औफिस (यदि कामकाजी हों) और घर के नियमित कामों से मानसिक तनाव का शिकार होती हैं.
महिलाएं अपने जीवन की हर अवस्था- बचपन से ले कर वृद्धावस्था तक में कभी भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकती हैं. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए बताया कि जैसे अन्य बीमारियों में हम डाक्टर से इलाज कराते हैं, वैसे ही मानसिक समस्याओं का भी इलाज जरूरी है.
डाक्टर भावना ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य को ले कर फैले अंधविश्वास और टैबू को खत्म करने का आह्वान किया. प्रसूति के बाद की समस्याएं, किशोरों में डिप्रैशन आदि विषयों पर भी उन्होंने जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं के सवालों के उत्तर भी दिए.
एसआईपी सहेली सैशन
गिरिजाराणी, कावडप्पु, एचडीएफसी एएमसी लिमिटेड की जौइंट एवीपी हैं और इन्हें फाइनैंस क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. मोर्गन एसेट्स और कोटक म्यूचुअल फंड्स की बुनियादी जानकारी, महिलाओं को इस में निवेश क्यों करना चाहिए, बैंक की एसबी और आरडी अकाउंट्ïस की तुलना में इस से कैसे ज्यादा फायदा हो सकता है, एसआईपी के माध्यम से निवेश करने से पैसे कैसे और कितनी तेजी से बढ़ सकते हैं- इन सभी बातों को स्पष्ट रूप से समझाया. म्यूचुअल फंड्ïस के प्रकार और उन में महिलाओं की भागीदारी को भी इन्होंने रेखांकित किया.
स्किन केयर ब्यूटी सैशन
अनिता शर्ली, अखिल कर्नाटक ब्यूटीशियन एसोसिएशन की अध्यक्षा, प्रसिद्ध मेकअप आॢटस्ट और श्रीले ब्यूटी ट्रेङ्क्षनग एकेडमी की वरिष्ठ ब्यूटीशियन हैं. इन्होंने महिलाओं को बताया कि मेकअप आत्मविश्वास बढ़ाने में कैसे मदद करता है और आज की आधुनिक महिलाओं के लिए यह कितना जरूरी है.

अनीता शर्ली ने मेकअप करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, सामान्य गलतियों को सुधारने के तरीके आदि की जानकारी मौडल्स के माध्यम से लाइव डैमो के साथ दी.

सिल्क मार्क सैशन
डी.एन. संदीप, जोकि सैंट्रल सिल्क बोर्ड के असिस्टैंट डाइरैक्टर (इंस्पैक्शन) हैं, ने बताया कि सिल्क मार्क और्गनाइजेशन औफ इंडिया किस प्रकार रेशम की शुद्धता की पुष्टि करता है. इन्होंने रेशम क्या है, इस की उत्पत्ति, इतिहास और 4 प्रकार- मलबरी, टसर, एरी और मूगा के बारे में जानकारी दी.

डी.एन. संदीप ने ककून, वाइल्ड सिल्क, फ्लेम टैस्ट, वाङ्क्षशग केयर, स्टोरेज, कैमिकल टैस्ट और सिल्क मार्क लेबल लगे खरीदना ही क्यों जरूरी है- इन सभी बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैशन
आशा सोमनाथ शहर की प्रसिद्ध फैशन ऐक्सपर्ट हैं और कई टीवी चैनलों पर नजर आ चुकी हैं. इन्होंने महिलाओं को बताया कि अगर वे दिल से चाहें तो अपने शौक और जनून को आत्मविश्वास के साथ विकसित कर एक सफल सैलिब्रिटी भी बन सकती हैं.

आशा सोमनाथ ने कई उदाहरणों के जरीए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया.

गेमिंग सैशन
पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रही ऐंकर समायरा ने महिलाओं को बेहद रोचक मनोरंजन प्रदान किया. संगीत और नृत्य में भाग लेती महिलाओं ने हंसतेखेलते खूब आनंद उठाया. प्रत्येक सत्र के दौरान संबंधित विषयों पर और मनोरंजन से जुड़ी क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिन में सही उत्तर देने वाली महिलाओं को गृहशोभा टीम द्वारा आकर्षक पुरस्कार औन द स्पौट दिए गए.
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...