मिसेज वर्ल्ड का खिताब 21 साल बाद फिर एक बार भारत के नाम हुआ. 2022 में यह खिताब सरगम कौशल ने जीता, जो एक मौडल हैं, मगर मौडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वे विशाखापट्टनम में अध्यापन का कार्य कर रही थीं. मिसेज वर्ल्ड का खिताब इस से पहले वर्ष 2001 में डा. अदिति गोवित्रीकर ने जीता था.

सरगम का जन्म 17 सितंबर, 1990 को हुआ था. जम्मू कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल अभी 32 वर्ष की हैं. 2018 में उन की शादी आदित्य मनोहर शर्मा से हुई जो भारतीय नौसेना में लैफ्टिनैंट कमांडर हैं. सरगम अपनी कामयाबी का क्रैडिट अपने पिता और पति को देती हैं, जो उन के हर कदम और फैसले में साथ खड़े रहते हैं.

सरगम के पिता जी.एस. कौशल बैंक औफ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं और माता रीमा खजुरिया गृहिणी हैं. सरगम का एक छोटा भाई मंथन कौशल है.

लड़कियां हर क्षेत्र में आगे

सरगम को मिसेज वर्ल्ड का ताज मिलने के बाद जब लोग उन के मातापिता को बधाई देने पहुंचे तो बेटी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन की मां ने कहा, ‘‘आज हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे हैं. हमारी बेटी ने अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है और इस में उस के पति आदित्य का बड़ा योगदान है. यह न सिर्फ जम्मू कश्मीर वरन पूरे देश के लिए गर्व की बात है. वर्तमान समय में लड़केलड़कियां बराबर हैं. आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं.

मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि जब भी मौका मिले लड़कियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करें. उन्होंने प्रेरित करें और उन का सहारा बनें. बेटियां परिवार के साथ देश का नाम भी रोशन करती हैं, यह सरगम ने सच कर दिखाया है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...