शामहोने को थी. पहाड़ों के रास्ते में शाम गहरा रही थी. शैलेन गाड़ी में बैठा सोच रहा था कि कहां मुंबई की भीड़भाड़ और कहां पहाड़ की शुद्ध हवा. आज कई सालों के बाद वह अपने घर अपने मातापिता से मिलने जा रहा था. उस का घर कूर्ग में था. कूर्ग अपनी खूबसूरती और कौफी के बागानों के लिए मशहूर है. उस की बहन इरा, जो उस की बहन कम और दोस्त ज्यादा थी, अमेरिका से आई हुई थी. ज्यादातर तो उस के माता और पिता उस के  पास मुंबई में रहते थे, क्योंकि मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने वाले शैलेन के पास समय की कमी थी. वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था. लेकिन इस बार इरा आई थी और वह अपना समय इस बार कूर्ग में बिताना चाहती थी. उसी से मिलने और अपने बचपन की यादें ताजा करने के लिए शैलेन 3 दिन के लिए अपने घर जा रहा था. मायसोर से आगे चावल के खेतों और साफसुथरे गांवों को पीछे छोड़ती उस की गाड़ी आगे बढ़ रही थी. उस के घर तक पहुंचने का रास्ता बहुत सुंदर था.

सहसा शैलेन को याद आया कि इरा ने उसे फोन पर बताया था कि इस बार वह अपनी बचपन की सहेलियों के साथ अपने स्कूल जाना चाहती है. इस बार इस के पास समय की कमी नहीं थी. इरा और उस की सहेलियां सब एक ही स्कूल में पढ़ती थीं. वे सब एकसाथ उस स्कूल को देखना चाहती थीं और कई सालों बाद आज आखिर वह मौका आ ही गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...