अपनी जिंदगी के 30-35 वसंत देखने के बाद भी हमारी बेसिक प्रौब्लम अभी तक सौल्व नहीं हो पाई है. हमारी समस्या है, नए साल पर नएनए संकल्प लेने और फिर शीघ्र ही उन्हें तोड़ डालने की. ज्यों ही नया साल आने को होता है, लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में डूब जाते हैं, किंतु हमें तो हमारी प्राथमिक समस्या सताने लगती है.

हम आदत से मजबूर हैं. संकल्प लेना हमारा जनून है तो उन्हें तोड़ना हमारी आदत या मजबूरी है. संकल्प लिए बिना हम नहीं रह सकते. भला नए साल का स्वागत बिना रिजोल्यूशन के कैसे संपन्न हो सकता है? हम अल्पमात्रा में ही सही, लेकिन अंगरेजी पढ़ेलिखे हैं. 10वीं की परीक्षा, अंगरेजी की असफलता के कारण, 10 बार के सतत प्रयासों के बाद पास की है. अंगरेजी का महत्त्व हम से ज्यादा कौन समझेगा भला?

जब हम ने जवानी की दहलीज पर पहला कदम रखा, तब हम ने जमाने के साथ कदमताल मिलाते हुए, नए साल के स्वागत के लिए अपने पारिवारिक पैटर्न को ‘आउटडेटेड’ समझ कर त्याग दिया. हमारे दादा, पिताश्री तो जमाने के हिसाब से निश्चित रूप से बैकवर्ड रहे होंगे. तभी तो वे फाइवस्टार कल्चर के अनुरूप मदिरा से थिरकते, लड़खड़ाते कदमों से कभी भी ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ के महत्त्व को नहीं समझ पाए. वे लोग तो ब्रह्ममुहूर्त में स्नानादि, पूजाअर्चना, देव आराधना, दानदक्षिणा या गरीबों की सहायता कर के नए साल की शुरुआत करते थे. हम ने ‘सैल्फ डिपैंडेंट’ होते ही ऐसे दकियानूसी खयालातों को तुरंत छोड़ने में ही अपनी समझदारी समझी. अंगरेजी कल्चर के चार्म से हम अपनेआप को कैसे दूर रख सकते थे?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...