Heart Touching Stories : सागर  की रेत पर अंकित मेरे पदचिह्नों ने मुझे फिर से समुद्र्र के किनारे ले जा कर मेरे कदमों को ठिठका दिया. लहरें अठखेलियां करती हुई मेरे पांवों को चूमने लगी थीं. सूर्य अपने सात घोड़ों के रथ पर सवार था और अब उस ने अपने रथ के पहियों की गति धीमी कर ली थी. सूर्यास्त के समय सूर्य अहिस्ताआहिस्ता वृहद समुद्र्र के मध्य लहरों के पीछे जैसे शनै:शनै: जल समाधि लेने लगा था. नीलांबर लाल केसरी चोला धारण किए साधु सा शांतचित्त और ध्यान में डूबा हुआ प्रतीत हो रहा था.

भानु की बुझीबझी आंखें जैसे मझे ही देख रही थीं. मैं सूरज को डूबता देख कर अपनी बुझती आंखों से अपने इर्दगिर्द देखने लगी.

समुद्र्र के किनारे हो रहा सनसैट, लकड़ी के आधे ठूंठ से बंधी नाव, बिखरी हुई सीपियां, लहरों पर तैरती छोटीबड़ी मछलियां और अथाह समुद्र का अनुपम दृश्य मेरी आंखों के सामने था. मेरी नजरें चारों ओर विचरण कर रही थीं. एक तरफ सागर किनारे रेत पर पीठ घुमाए बैठे प्रेमी युगल, अपनी उंगलियों से बड़ेबड़े हार्ट और उस के भीतर हृदय को आरपार भेदते तीर वाली आकृतियां सागर की गीली रेत पर उकेर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर खेलते, खिलखिलाते छोटेछोटे बच्चे उसी सागर की रेत पर इधर से उधर दौड़ रहे थे. उन में से कुछ बच्चे रेत के घर बनाने में व्यस्त थे जो उस सुरमई शाम के सुहावने दृश्य में चार चांद लगा रहे थे.

मैं समुद्र्रतट पर खड़ी उस सारे नजारे को मुख पर उदासीनता की चादर ओढ़े निहार रही थी. एक ऊंची लहर और शीतल बयार के झांके से मेरे चेहरे पर बिखरी पलकों ने मेरी स्तब्ध हो चुकी दृष्टि की तटस्था को अचानक भंग कर दिया. एक बार लगा जैसे मैं नींद से जाग गई, किंतु मेरी चेतना क्षणिक थी जो मु?ो छोड़ कर पुन: गायब हो गई और मेरा अवचेतन मन अतीत की मांद में अंधेरी राहों की भूलभुलैया में खो गया...

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...