पति के आने की प्रतीक्षा करती हुई युवती जितनी व्यग्र होती है उतनी ही सुंदर भी दिखती है. माहिरा का हाल भी कुछ ऐसा ही था.

आज माहिरा के चेहरे पर चमक दोगुनी हो चली थी. वह बारबार दर्पण निहारती अपनी पलकों को बारबार ?ापकाते हुए थोड़ा शरमाती और अपनी साड़ी के पल्लू को संवारने का उपक्रम करती. माहिरा की सुडौल और गोरी बांहें सुनहरे रंग के स्लीवलैस ब्लाउज में उसे और भी निखार प्रदान कर रही थीं. आज तो मानो उस का रूप ही सुनहरा हो चला था.

माहिरा ने अपने माथे पर एक लंबी सी तिलक के आकार वाली बिंदी लगा रखी थी जो कबीर की पसंदीदा बिंदी थी.

माहिरा बारबार अपनेआप को दर्पण में निहारते हुए गुनगुना रही थी, ‘सजना है मुझे सजना के लिए... मैं तो सज गई रे सजना के लिए.’

हां, माहिरा की खुशी का कारण था कि आज उस के पति मेजर कबीर पूरे 1 महीने के बाद घर वापस आ रहे थे और अब कबीर कुछ दिन माहिरा के साथ ही बिताएंगे.

कबीर और माहिरा की शादी 2 साल पहले हुई थी. कबीर भारतीय सेना में मेजर थे और माहिरा शादी से पहले एक आईटी कंपनी में काम करती थी पर शादी के बाद माहिरा जौब छोड़ कर हाउसवाइफ बन गई. उस का कहना था कि पति के एक अच्छी नौकरी में होते हुए उसे किसी प्राइवेट जौब को करने की आवश्यकता नहीं है. उस के इस निर्णय में कबीर ने कोई दखलंदाजी नहीं करी. माहिरा के घर में उस के साथ ससुर थे पर कबीर और माहिरा उन के साथ कम ही रह पा रहे थे क्योंकि कबीर की पोस्टिंग अलगअलग जगहों पर होती थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...