राइटर - पूर्ति खरे
यों तो यह सफर मैं कई दफा तय कर चुका था पर आज इंदौर से सागर तक का यह सफर बहुत सुहाना लगा रहा था. जुलाई महीने की रिम?िम बारिश बरबस तुम्हारी यादों को गीला कर रही थी. ट्रेन की खिड़की पर पड़ती बारिश की बूंदें आंखों को सुकून दे रही थीं. विदिशा के आसपास कहीं आउटर में ट्रेन रुकी तो छोटेछोटे बच्चों को बारिश में खेलता देख कर तुम से जुड़ी बचपन की वे यादें ताजा हो गईं...
वह भी ऐसा ही बारिश का एक मौसम था जब पापा का सागर ट्रांसफर होने पर हम नएनए सागर आए हुए थे. हलकीहलकी बारिश में लाल रंग की फ्रौक पहने तुम बारिश में कूद रही थीं और मैं उस अजनबी शहर में अपने लिए कोई दोस्त तलाशता हुआ दरवाजे से टेक लगा तुम्हें एकटक देखे जा रहा था. अपने बारिश के खेल से ध्यान हटा कर तुम ने मु?ो देखा तो मेरी ओर हवा में अपना हाथ हिला दिया. जब मैं ने भी धीरे से अपना हाथ हिलाया तो तुम दौड़ती हुई मेरे पास आ कर बोलीं, ‘‘नए आए हो क्या?’’
तुम्हारे सवाल पर मैं ने सिर्फ ‘हम्म...’ बोलते हुए सिर हिलाया तो तुम आगे बोलीं, ‘‘हमारे साथ बारिश में खेलोगे?’’
‘‘नहीं सर्दीजुकाम हो गया तो मम्मी डांटेंगी.’’
मेरे न कहते ही तुम मुंह चिढ़ाती हुई बोलीं, ‘‘लाइफ में ऐसे जोखिम लेने से डरोगे तो लाइफ में ऐंजौय कैसे करोगे?’’
मुझ पर हंसती हुईं तुम वापस जा कर बारिश में खेलने लगीं तो कुछ ही पल में कुछ सोचता हुआ मैं भी तुम्हारे पास आ गया. बस इसी तरह उस बारिश में बिना दोस्ती का कोई प्रस्ताव लिएदिए ही हम दोस्त बन गए.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
