Hindi Kahani :  स्टूडियो  से निकलतेनिकलते उसे अकसर देर हो जाया करती थी. उस का काम ही कुछ ऐसा था जो समय की बंदिशों में जकड़ा नहीं जा सकता था. विभिन्न पुलिस स्टेशनों से आई क्राइम बुलेटिन की कतरनें, अपने संपर्क सूत्रों से मिले समाचार, संवाददाताओं से मिली खबरें, सब को मिलाजुला कर ‘मेरी आपबीती’ नाम से खबरनामा बना कर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयारी करना एक कठिन और चुनौतीपूर्ण काम था. अकसर पीडि़तों या उस के परिवार वालों के इंटरव्यू और क्राइमसीन पर जा कर शूट करना भी उस के काम का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता था.

अमृता दफ्तर में अपने काम में मशगूल थी कि अचानक मोबाइल की घंटी बजने से उस की तंद्रा भंग हो गई. दूसरी ओर तन्मय था, ‘‘तुम अभी तक दफ्तर में ही हो, भूल गई कि आज हमें मिलना था और घर जा कर परिवार वालों से मिलने की हिम्मत जुटानी थी.’’

‘‘तुम भी कुछ भूल गए हो कि कल मेरा...’’

‘‘जन्मदिन है... मैं बिलकुल नहीं भूला, कल एक शानदार आउटिंग है, विशेष आग्रह यह है कि तुम समय पर पहुंच जाना.’’

‘‘पूरी कोशिश होगी कि समय से पहले पहुंच जाऊं और तुम्हे इंतजार न करवाऊं. तुम तो जानते ही हो मेरा काम, दिनरात भटकना, अपराधियों को फौलो करना, अपराध की तह तक जाना और फिर उसे चैनल के परदे तक पहुंचाना...’’

‘‘छोड़ क्यों नहीं देतीं यह काम, क्राइम रिपोर्टिंग औरतों का नहीं, यह सब मर्दों का काम है,’’ तन्मय की आवाज में आग्रह और चिंता का मिलाजुला भाव था.

‘‘तुम मर्दों को औरतों से डर क्यों लगता है, क्यों हर जगह अपना वर्चस्व रखना चाहते हो?’’ अमृता ने ताना मारते हुए कहा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...