lipstick shades : जब लिप्स बोल्ड हों तो व्यक्तित्व खुदबखुद दमक उठता है.’’ ऐसे में आज की आधुनिक नारी की मेकअप किट में डार्क लिपस्टिक एक खास जगह बना चुकी है. यह सिर्फ रंग नहीं बल्कि आत्मविश्वास, शक्ति और स्टाइल का प्रतीक है.

डार्क शेड्स का जादू

डार्क लिपस्टिक आप के चेहरे को तुरंत शार्प और डिफाइंड लुक देती है. कम मेकअप में भी यह चेहरा आकर्षक बना देती है. फैशन की दुनिया में अब सौफ्ट और न्यूड के साथसाथ बोल्ड और डीप शेड्स भी छाए हुए हैं. रैड कारपेट से ले कर वैडिंग फंक्शन तक डार्क लिप्स हर जगह आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं.

दीपिका पादुकोन, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियां कई इवेंट्स में बरगंडी, वाइन और डीप रैड शेड्स में नजर आती हैं, जिस से यह ट्रेंड और लोकप्रिय हो गया है. सही शेड आप के चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा सकता है.

कौन सा शेड चुनें

यदि नैचुरल स्किनटोन फेयर है तो डार्क रैड, पिंक, पीच और लाइट पर्पल लिप कलर सूट करेंगे. मीडियम स्किनटोन है तो औरेंज, एक टोन लाइट पिंक या कोरल कलर्स यूज कर सकती हैं. डस्की स्किनटोन है तो फ्यूजिया या गोल्ड शेड्स यूज कर सकती हैं. वैसे डार्क रैड भी कभीकभी फीचर्स के अनुसार डस्की स्किनटोन पर सूट करता है.

आइए, कुछ बोल्ड लिप कलर्स और उन के इंपैक्ट के बारे में जानते हैं:

डीप रैड- क्लासिक और एवरग्रीन

प्लम- मौडर्न और ट्रेंडी

मैरून- ट्रैडिशनल और ऐलिगैंट

चौकलेट ब्राउन- सटल लेकिन स्टाइलिश.

परफैक्ट लुक के लिए जरूरी टिप्स

लिप्स को पहले स्क्रब से साफ करें.

मौइस्चराइज करने के बाद लिप लाइनर लगाएं.

ब्रश की मदद से लिपस्टिक भरें ताकि शेप साफ दिखे.

डार्क लिप्स के साथ आंखों का मेकअप हलका रखें.

कब लगाएं डार्क लिपस्टिक

शादी या वैडिंग के किसी दूसरे फंक्शन में डार्क लिप कलर्स को अपनी ड्रैस के साथ मैच करा सकती हैं. फैस्टिव टाइम पर डिफरैंट लिप शेड्स के साथ ऐक्सपैरिमैंट किया जा सकता है. ईवनिंग डिनर डेट को कलरफुल बनाने के लिए बोल्ड लिप कलर्स परफैक्ट हैं. फोटोशूट में बोल्ड कलर्स उभर कर आते हैं. दिन में भी बोल्ड लिप कलर्स यूज कर सकती हैं लेकिन ध्यान रखें कि बाकी के मेकअप की टोन सौफ्ट हो.

बोल्ड कलर्स का पर्सनैलिटी कनैक्शन

बोल्ड लिप कलर हर लड़की यूज करे यह जरूरी नहीं क्योंकि बोल्ड पर्सनैलिटी वाले ही ऐसा बोल्ड डिसीजन ले सकते हैं तो बोल्ड कलर्स यूज करने में संकोच न करें और अपनी पर्सनैलिटी को उभारने के लिए इन का यूज करें.

डार्क लिपस्टिक पर्सनैलिटी में एक अलग निखार जोड़ती है. यह बताती है कि आप आत्मविश्वासी हैं, अपने चुनाव खुद करती हैं और ट्रेंड से पीछे नहीं रहतीं. अत: अगली बार जब मेकअप करें तो एक बोल्ड डार्क शेड जरूर ट्राई करें क्योंकि कभीकभी गहरा रंग ही सब से ज्यादा चमक देता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...