Glossy Lipstick : यह कहना गलत नहीं होगा कि लिपस्टिक के बगैर मेकअप अधूरा है. लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे लगाने से तुरंत चेहरा खिल उठता है. लिपस्टिक का क्रेज इतना ज्यादा है कि इस के नए शेड को ढूंढ़ने में हम घंटों का समय बिता देते हैं. कई बार हमें जब अपनी पसंद का शैड मिल जाता है तो हम यह भी नहीं देखते कि यह किस ब्रैंड की लिपस्टिक है. हम सस्ती लिपस्टिक भी उसी चाव से लगाते हैं जिस चाव से महंगी लिपस्टिक.
लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि लिपस्टिक चाहे ₹200 की हो या ₹2,000 की, उसे यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप के होंठ सुरक्षित रहें और लुक भी अच्छा आएं.
सस्ती (Budget) और महंगी (Premium) लिपस्टिक चुनते समय मुख्य रूप से इनग्रेडिऐंट्स, त्वचा की रंगत (Skin Tone) और अवसर (Occasion) का ध्यान रखें.
सस्ती लिपस्टिक में हानिकारक कैमिकल्स और लेड की जांच करें, जबकि महंगी लिपस्टिक में लौग लास्टिंग फौर्मूला और मोइस्चराइजेशन देखें.

सामग्री की जांच (Ingredients)
महंगी लिपस्टिक : अकसर इन में विटामिन ई, शिया बटर या जोजोबा औयल जैसे हाइड्रेटिंग तत्त्व होते हैं. इन्हें आप सीधे भी लगा सकती हैं.
सस्ती लिपस्टिक : इन में कभीकभी लेड या पैराबेंस की मात्रा अधिक हो सकती है. इन्हें लगाने से पहले हमेशा लिपबाम या प्राइमर की एक परत जरूर लगाएं ताकि होंठों और कैमिकल के बीच एक सुरक्षा कवच बना रहे.
