Makeup Tips: गरमियों के मौसम में वाटर पार्क जाना सब से मजेदार अनुभव होता है. पानी की मस्ती, धूप और दोस्तों के साथ बिताए पल हर किसी को यादगार लगते हैं. लेकिन ऐसे में लड़कियों के मन में एक सवाल अकसर आता है कि पानी और धूप में मेकअप कैसे टिकेगा?
लेकिन अब आप को टैंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप सही तरीके से मेकअप करें तो पूरे दिन ताजगी और खूबसूरती आप के चेहरे पर बनी रहेगी.
क्यों जरूरी है वाटर पार्क मेकअप
वाटर पार्क में अकसर पानी, धूप और क्लोरीन की वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है. इसलिए वहां परफैक्ट मेकअप कर के जाना बेहद जरूरी है.
ध्यान दें
- पानी और धूप से चेहरा फीका पड़ सकता है.
- लंबे समय तक बाहर रहने से स्किन टैन हो सकती है.
- सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आप को फ्रैश और ग्लोइंग लुक देता है.
आप के लिए ये मेकअप टिप्स बङे काम के साबित होंगे :
सनस्क्रीन है सब से जरूरी
- एसपीएफ 50 वाला वाटरप्रूफ सनस्क्रीन इस्तेमाल करें.
- हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं.
बेस रखें हलका
* फाउंडेशन से बचें.
* टिंटेड सनस्क्रीन या बीबी क्रीम लगाएं. इस से चेहरा नैचुरल और स्मूद दिखेगा.
आंखों के लिए वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स
- वाटरप्रूफ काजल और मसकारा लगाएं.
- आईशैडो की जगह हलका न्यूड टोन क्रीम आईशैडो चुनें.
होंठों को दें नैचुरल रंगत
