Govinda wife controversy : कुछ महीनों से गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने हर इंटरव्यू और पौडकास्ट में यहां तक कि कलर्स के रिएलिटी शो ‘बिग बौस 19’ में सलमान खान के सामने इनडाइरैक्टली पति गोविंदा को वूमेनाइजर, लड़कियों के पीछे भागने वाला, बेवफा पति जैसे कई इलजाम लगाती नजर आईं.
सुनीता ने लगभग हर इंटरव्यू में पति गोविंदा की खुल कर बुराई की, जिन के साथ उन्होंने 40 साल गुजारे हैं और जो आज गोविंदा की वजह से ही जानी जाती हैं. इसी गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद नाम और शोहरत पाने के लिए न सिर्फ गोविंदा के नाम का इस्तेमाल किया, बल्कि गोविंदा के नाम पर कई सारे इलजाम लगा कर और तलाक लेने का दावा कर के पत्नी सुनीता आहूजा ने बौलीवुड के नंबर वन हीरो की खुलकर बेइज्जती भी की, लेकिन बावजूद इस के गोविंदा ने हमेशा चुप्पी बनाए रखी और कुछ भी ऐसा नहीं बोला जिस की वजह से उन की पत्नी सुनीता की बदनामी हो.

तोङी चुप्पी
लेकिन हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसी बातें बोलीं जो उन की पत्नी द्वारा लगाए गए सभी इलजाम का न सिर्फ जवाब है बल्कि एक ऐसे स्टार की कहानी भी है, जो असफलता के वक्त अपनों का साथ भी खो बैठता है और अपनों से ही दुख पा कर निराश हो जाता है.
एक स्टार हो या आम इंसान वह पूरी तरह तब टूट जाता है जब उस के अपने ही उस के दुश्मन बन जाते हैं और कई सारे इल्जामों के साथ दुनिया के कटघरे में ला कर खड़ा कर दिए जाते हैं।
अपने ऊपर लगाए गए इलजाम को ले कर गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब अपने ही अपने फायदे के लिए, अपनों की गरदन काटने को भी तैयार हो जाते हैं, तो ऐसे में चुप रहना भी मुश्किल हो जाता है, जैसे मेरी पत्नी सुनीता ने मेरे नाम का इस्तेमाल कर के शोहरत पाई और उस ने मुझे ही बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मुझ पर एक नई हीरोइन जिस का नाम कोमल है उस के साथ प्रेम संबंध की खबरों को हाइलाइट किया। मैं उस कोमल से माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि मेरी वजह से उस का नाम खराब हुआ। बावजूद इस के मेरी रिस्पेक्ट रखते हुए उस ने कोई जवाब नहीं दिया.

गोविंदा की सफाई
गोविंदा ने बताया कि मैं ने अपने कैरियर में कई सारी हीरोइनों के साथ काम किया है। विश्व सुंदरियों तक के साथ काम किया है, लेकिन मैं ने कभी किसी हीरोइन का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। मैं ने अपनी हर हीरोइन का रिस्पेक्ट किया है क्योंकि मैं जो कुछ भी हूं वह दर्शकों और अपनी फिल्मों की हीरोइन की वजह से ही हूं। मैं ने अब तक के कैरियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया है। अगर मैं इतना ही खराब होता तो बड़ी से बड़ी हीरोइन या नई हीरोइन मेरे साथ काम करने से कतरातीं। सच कहूं तो मैं प्यार के मामले में अनलकी हूं। न मुझे बचपन का प्यार नसीब हुआ न ही जवानी का प्यार नसीब हुआ और न ही सुनीता के साथ 40 साल गुजारने के बावजूद उस का निस्वार्थ प्यार नसीब हुआ.
फायदे के लिए इस्तेमाल
घर में अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए गोविंदा ने एक सांड के बारे में बात करते हुए कहा मेरी घर में स्थिति उस सांड के जैसी है जिस को लोग पूरी जिंदगी इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब लोगों को लगने लगता है कि अब वह खेत में हल जोतने लायक नहीं रहा तो वह उस को कटने के लिए कसाईखाने भेज देते हैं।
गोविंदा ने कहा कि जब तक मुझ से मतलब निकल रहा था तब तक सब ने अपने फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल किया, लेकिन अब मेरा ही नाम खराब कर के उस पर रोटियां सेंक कर खाई जा रही हैं। अपनी पत्नी सुनीता के कहने पर ही मैं ने छोटेमोटे रोल भी किए। अगर मैं अपनेआप को स्टार समझता तो पत्नी के कहने पर छोटे रोल नहीं करता। लेकिन बदले में मुझे मिला क्या? आज वही पत्नी सुनीता मुझे निकम्मा स्टार समझने लगी है।
गंभीर इलजाम
गोविंदा पर यह भी इलजाम लगाया गया कि वे शूटिंग के समय सेट पर लेट आते थे। निर्माता का नुकसान होता था और इसी वजह से उन का कैरियर भी डूबा। इस इलजाम के बारे में भी जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा कि सेट पर अगर मैं लेट जाता था तो एक फिल्म की शूटिंग से दूसरी फिल्म की शूटिंग में पहुंचने में वक्त लगने की वजह से देर हो जाती थी। लेकिन मैं बताऊं तो फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर के साथ हमेशा ही बुरा व्यवहार रहा है, जैसे कि अगर कोई अमीर ऐक्टर या कोई हीरो का बेटा शराब पी कर रातभर पार्टी करने की वजह से सेट पर लेट पहुंचता है तो निर्माता उस को कुछ नहीं कहता, लेकिन अगर मैं काम पूरा करने के चक्कर में लेट पहुंचता हूं तो मुझ पर करोड़ों रुपए के नुकसान का इलजाम लगा दिया जाता है.
गोविंदा की बातों से एक बात तो साफ हो जाती है कि अपने हों या पराए, चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं और असफलता सारे रिश्तेदारों व दोस्तों को दूर कर देती है.
