Kangana Ranaut controversy : बड़बोली कंगना रनौत जब भी कुछ बोलती हैं या मुंह खोलती है तो उस पर बवाल हो जाता है. उनके भड़काऊ बयान ना सिर्फ जनता में खलबली मचा देते हैं बल्कि खुद कंगना के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और प्रसिद्ध नेता राहुल गांधी को टपोरी बोल दिया , साथ ही यह कमेंट पास किया कि उनकी नजर अच्छी नहीं है और महिलाएं राहुल गांधी के सामने अपने आप को असहज महसूस करती हैं.

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया , राहुल गांधी ने तो इस विवादित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की , लेकिन राहुल गांधी को चाहने वालों ने कंगना की क्लास लगा दी , बिना सोचे समझे बयान देने वाली कंगना को ट्विटर से तो पहले ही बेन कर दिया था , लेकिन साथ ही किसानों के ऊपर विवादित बयान देने के बाद एक महिला ऑफिसर से कंगना ने झन्नाटेदार थप्पड़ भी खाया, बावजूद इसके कंगना में कोई सुधार नहीं आया और वह अपनी हरकतों से भी बाज नहीं आई.

जिस वजह से कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर कंगना के विवादित बयानों की चर्चा करते हुए कच्चा चिट्ठा खोल दिया. ऐसे में एक महिला ने सोशल मीडिया पर कंगना को ताना मारते हुए कहा हमें तो असहज महसूस नहीं होता , कंगना अपनी बात करें, राहुल के सामने असज महसूस करती है या नहीं. जब की पिछले कुछ सालों में अपने फिल्मी करियर में कंगना अपने पिता की उम्र के महेश भट्ट और आदित्य पंचोली के साथ काफी समय तक रह चुकी है और उनकी फिल्मों में काम कर चुकी है.

क्या उनके साथ कंगना असहज महसूस नहीं करती थी, अध्ययन सुमन और रितिक रोशन के साथ प्रेम संबंध बनाने के वक्त क्या कंगना और असहज नहीं थी, फिल्मों में कई सारे इंटिमेट और अंग प्रदर्शन वाले दृश्य करने वाली कंगना को राहुल गांधी के सामने असहज महसूस होता है, ऐसे में बहुत जरूरत है कंगना अपना मानसिक बीमारी की जांच करवाएं , राहुल गांधी से जुड़ी कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का औरतों के प्रति सम्मान की भावना को बहुत प्योर बताया और कंगना को तुरंत मानसिक चिकित्सक से मिलने की सलाह दी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...