Healthy mango drinks :

मैंगो अनारकली

सामग्री

2 कप ठंडा दूध

1 बड़ा चम्मच क्रीम ताजा

1/2 कप अनार का जूस

1 कप आमों के टुकड़े

1 बड़ा चम्मच चीनी

1 बड़ा चम्मच अनार के दाने

2 छोटे चम्मच मिक्स फ्रूट जैम

1 छोटा चम्मच पिस्ता कटा.

विधि

गिलास के किनारों पर मिक्स फ्रूट जैम लगा कर 10-15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें. दूध में अनार का जूस, 1/2 कप आम के टुकड़े व चीनी मिला कर मिक्सी में फेंट लें. ताजा क्रीम मिला कर जैम लगे गिलास में डालें. ऊपर से आम के टुकड़े, अनार के दाने व पिस्ता डाल कर ठंडाठंडा सर्व करें.

‘मैंगो और ग्रेप्स से बनी यह ड्रिंक बच्चों को पसंद आएगी.

मैंगो ग्रेप्स शौट

सामग्री

1 कप काले अंगूरों का जूस , 1 स्कूप मैंगो आइसक्रीम

1 बड़ा चम्मच पिसता चूरा ,  स्ट्राबेरी आवश्यकतानुसार.

विधि

छोटेछोटे गिलासों को फ्रीजर में रख कर ठंडा कर लें. ठंडे गिलासों में काले अंगूरों का ठंडा जूस डालें. ऊपर से मैंगो आइसक्रीम डाल कर पिस्ता चूरा बुरकें. स्ट्राबेरी लगा कर सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...