Cookie Jarring Relationship: कुकी जारिंग तब होता है जब कोई किसी रिश्ते को बैकअप प्लान या सिक्योरिटी ब्लैंकेट की तरह रखता है, बिना किसी लौंग टर्म रिलेशनशिप के असली इरादे के. यानि कुकी जारिंग एक डेटिंग टर्म है, जिस में पार्टनर एक से रिलेशन बनाने के बावजूद अन्य लोगों से भी रिलेशन बनाने में दिलचस्पी रखता है. ऐसे में दूसरे पार्टनर को समझ नहीं आता है कि वह अपने पार्टनर के लिए कितना जरूरी है. उसे हमेशा उलझन महसूस होती है कि क्या वह एकमात्र है या उसे बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
कुछ ऐसे समझें
यह ठीक वैसे ही है जैसे आप कुकी जार में कुछ कुकीज बचा कर रखते हैं और आप उन्हें तुरंत नहीं खाते, बल्कि तब खाते हैं जब आप को कुछ मीठा खाने का मन करता है या आप के पास कोई और विकल्प नहीं होता. जैसेकि एक कुकी जार में कुकी रखी हो और जरूरत पड़ी तो निकाल ली.
रोमा का कहना है कि मैं एक लड़के के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में हूं लेकिन पिछले 4-5 महीने से उस ने मुझ से मिलनाजुलना काफी बंद कर दिया है. हालांकि उस ने मुझे छोड़ा नहीं है पर मैं जानती हूं कि अब वह किसी और को डेट कर रहा है. लेकिन जब कभी उस से बात नहीं होती तो वह मुझ से मिलने आ जाता है या फिर कभी जब वह लड़की बिजी होती है तो मुझ से टेक्स्ट मैसेज पर बात कर लेता है. मैं जानती हूं कि अब वह मुझे सिर्फ एक बैकअप के तौर पर यूज कर रहा है लेकिन फिर भी मैं उस के साथ यह सोच कर हूं कि क्या पता कल वह मेरे पास फिर से लौट आए.
