Masoom Minawala भारत की उन चंद विमेंस में से एक हैं जिन्होंने इंटरनैशनल फैशन सर्किल में अपनी जगह बनाई है. खासकर, पैरिस फैशन वीक और कान्स फिल्म फैस्टिवल जैसे ग्लैमरस इवैंट्स में उन की मौजूदगी हर बार चर्चा का विषय बनती है.

उन की स्टाइल काफी एलिगेंट और क्लासिक होती है जिस में अकसर हाईएंड लग्जरी ब्रैंड्स, जैसे लुई विटों, डिओर, शनेल, फेंदी, बालमेन आदि के आउटफिट्स देखने को मिलते हैं. वे ट्रेडिशनल इंडियन वियर और वैस्टर्न स्टाइल दोनों को ही बखूबी कैरी करती हैं. उन का स्टाइल ‘रौयल और रिफाइंड’ की परिभाषा बन चुका है.

मासूम की 14 लाख की इंस्टा फौलोइंग उन्हें इंडिया की टौप फैशन क्रिएटर्स में गिनती है. मासूम मीनावाला का इंस्टा कंटैंट उन लोगों के लिए है जो लक्जरी, ग्लोबल फैशन और एलिवेटेड इंडियन स्टाइल में इंट्रैस्टेड हैं. वो इंडियन आउटफिट्स को भी इंटरनैशनल टच के साथ प्रेजैंट करती हैं, जैसे साड़ी विद ग्लव्स, लीला ज्वेलरी विद वैस्टर्न हेयरडू आदि. उन्होंने कान्स फिल्म फैस्टिवल, मिलान फैशन वीक, पैरिस फैशन वीक जैसे इंटरनैशनल इवैंट्स को कवर किया है. वहां के उन के आउटफिट्स और व्लौग-स्टाइल वीडियोज बहुत वायरल होते हैं.

उन के पोस्ट्स में अकसर एंपौवर प्रोजैक्ट का जिक्र होता है जहां वो वुमन लीडरशिप, बिजनैस और प्रोफैशनल ग्रोथ को प्रमोट करती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...