Dining table decoration ideas : आज मुझे अपनी फ्रैंड कुसुम के यहां डिनर पार्टी में जाना है और मैं बहुत ज्यादा खुश हूं क्योंकि इस बहाने सभी दोस्तों से मुलाकात होने जा रही है वरना तो इतनी भागमभाग वाली लाइफ में दोस्तों से मिलने की फुरसत ही कहां मिलती है. मैं उत्साहित इसलिए भी हूं क्योंकि कुसुम इंटीरियर डिजाइनर है और हमेशा उस की सजावट देखने और तारीफ के काबिल होती है.

आइए, जानते हैं कि कुसुम ने किस तरह सजाई थी डिनर पार्टी के लिए खाने की टेबल ताकि जब आप भी अपने दोस्तों को डिनर पर बुलाएं तो सभी कह उठेंगे कि वाह क्या टेबल सजाई है.

खाने की टेबल साफसुथरी तो होनी ही चाहिए, लेकिन आजकल इस की सुंदरता को भी महत्ता दी जाती है, इसलिए कुछ इस तरह सजाएं खाने की टेबल को:

decorative table

1.सजाएं छोटेछोटे पौधों या फूलों से

अकसर लोग सजाने के लिए आर्टिफिशियल यानी प्राकृतिक फूलों का उपयोग करते हैं, लेकिन यदि आप इन की जगह खुशबू वाले रंगबिरंगे प्राकृतिक फूलों जैसे रंगबिरंगे सेवनवंती, गुलाब, सफेद एवं नारंगी फूलों का इस्तेमाल करेंगी तो आप की टेबल की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे. साथ ही यदि आप जड़ीबूटियों और मसालों से संबंधित छोटेछोटे पौधों से सजाएंगी तो आप की खाने की टेबल मसालों की खुशबू से भी महक उठेगी. यह एक नया तरीका होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...