Teenage grooming tips : आजकल छोटीछोटी बच्चियों से ले कर युवतियों तक में नेल पेंट लगाना एक फैशन ट्रेंड बन गया है. रंगबिरंगे नाखून देखने में भले ही आकर्षक लगते हों, लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि यह किस उम्र के लिए सही है?

हर चीज की एक उचित उम्र होती है और नेल पेंट भी उसी में से एक है.

सोशल मीडिया से दूरी

आजकल सोशल मीडिया और दोस्तों को देख कर लड़कियां जल्दीजल्दी सब अपनाना चाहती हैं. लेकिन हर ट्रेंड आप के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं. अपनी उम्र और जरूरत को समझना ज्यादा जरूरी है. जहां तक संभव हो सोशल मीडिया फैशन ट्रेंड से बच कर रहें.

बचपन की मासूमियत को बचाए रखें

छोटी बच्चियों के लिए नेल पेंट सिर्फ एक खेल जैसा लग सकता है, लेकिन उन के नाखून और त्वचा बहुत नाजुक होते हैं. कैमिकल वाले नेल पेंट उन के नाखूनों को कमजोर बना सकते हैं और एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं. इस उम्र में बच्चों को सादगी और प्राकृतिक रूप में रहने देना ही बेहतर होता है.

कब है सही समय

नेल पेंट का इस्तेमाल किशोरावस्था (Teenage) या उस से बाद की उम्र में करना ज्यादा उचित माना जाता है. इस उम्र में लड़कियां खुद अपनी देखभाल को समझने लगती हैं और यह भी जानती हैं कि कब और कैसे किसी चीज का उपयोग करना है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

खास मौकों पर ही करें इस्तेमाल

नेल पेंट को रोजमर्रा की आदत बनाने की बजाय, इसे खास मौकों जैसे शादी, पार्टी या त्योहारों तक सीमित रखना बेहतर होता है. इस से नाखूनों को आराम भी मिलता है और उन का नैचुरल ब्यूटी भी बनी रहती है.

ज्यादा इस्तेमाल के नुकसान

-नाखून पीले और कमजोर हो सकते हैं.

-कैमिकल्स से एलर्जी या जलन हो सकती है.

-बारबार लगाने से नाखूनों की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है.

पैसों की बरबादी से बचें

बारबार नेल पेंट खरीदना और बदलना एक आदत बन सकती है, जिस से अनावश्यक खर्च बढ़ता है. बच्चों को बचपन से ही पैसों की अहमियत समझानी चाहिए.

खुद से प्यार करना सीखें

लड़कियों को यह सिखाना जरूरी है कि वे अपनी प्राकृतिक खूबसूरती को स्वीकार करें. सिर्फ नेल पेंट या मेकअप से ही सुंदरता नहीं आती.

प्राकृतिक सुंदरता सब से अच्छी

हमारी असली खूबसूरती सादगी में ही होती है. लड़कियों को प्राकृतिक तरीके से खुद को संवारने की आदत डालनी चाहिए, ताकि आगे चल कर वे सही फैसले ले सकें.

मांबेटी की जिम्मेदारी

मां का फर्ज है कि वह अपनी बेटी को सही समय पर सही चीजों की जानकारी दे. यह समझाना जरूरी है कि हर फैशन को अपनाना जरूरी नहीं, बल्कि समझदारी से चुनना ज्यादा जरूरी है.

नेल पेंट खूबसूरती बढ़ाने का एक माध्यम जरूर है, लेकिन इस का सही समय और सीमित उपयोग ही इसे सुरक्षित बनाता है. इसलिए लड़कियों को यह सिखाना जरूरी है कि हर चीज की एक उम्र होती है और उसी के अनुसार उस का इस्तेमाल करना चाहिए. सादगी में ही असली सुंदरता छिपी होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...