Menstrual hygiene : मैं एक दुकान पर सेल्सगर्ल हूं. वहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. माहवारी के दौरान भी बिल्डिंग में बने सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करती हूं. इस दौरान क्या सावधानी रखनी चाहिए?

वैसे सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए खासकर माहवारी के दौरान क्योंकि ये अकसर साफसुथरे नहीं होते हैं. लेकिन आप की मजबूरी है कि आप को रोजाना इन का इस्तेमाल करना पड़ता है. आप अपने साथ टौयलेट पेपर्स ले जाएं और जितना हो सके किसी भी सतह को छूने से बचें. टौयलेट सीट पेपर का इस्तेमाल भी करें ताकि संक्रमण से बचाव हो सके. सैनिटरी पैड्स या दूसरे मैंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स को बदलने से पहले और बाद में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आप के हाथ साफ रहें और रोगाणुओं को फैलने से रोक सकें.

प्राइवेट पार्ट्स को साफ और संक्रमण मुक्त रखने के लिए बाजार में बहुत सारे हाइजीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. आप उन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

मैं 27 वर्षीय कामकाजी महिला हूं. मैं ने सुना है मैंस्ट्रअल हाइजीन न रखना सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ा देता है?

मैंस्ट्रुअल हाइजीन में लापरवाही बरतना कई समस्याओं का कारण बन सकता है, जिन में सर्वाइकल कैंसर भी शामिल है. चूंकि ब्लीडिंग के कारण पैड्स गीले हो जाते हैं और पैड्स के कारण योनि क्षेत्र में पसीना भी अधिक आता है. सूक्ष्मजीव गरम और नमी वाले स्थानों पर ही अधिक पनपते हैं. इस से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन, वैजाइनल इन्फैक्शन, स्किन रैशेज, पैल्विक इनफ्लैमेटरी डिजीज यहां तक कि सर्वाइकल कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है.

गंदे, फटे हुए पैड का लंबे समय तक इस्तेमाल ऐलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है, जिस से जलन और खुजली हो सकती है, बदबू आने लगती है. इसलिए समयसमय पर पैड्स बदलती रहें. अगर आप कंफर्टेबल हैं तो मैंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें, ये पैड्स से बेहतर होते हैं.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

मैंस्ट्रुअल हाइजीन क्या है और यह क्यों जरूरी है?

माहवारी के दौरान निजी अंगों की साफसफाई रखने को मैंस्ट्रुअल हाइजीन कहते हैं. मासिकचक की अवधि 2 से  अधिक से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो के कारण कई महिलाओं को पैड रैश हो जाते हैं. ये तब होते हैं जब पैड्स लंबे समय तक गीले रहते हैं और जांघों से रगड़ खाते हैं.

अगर नियमित अंतराल पर पैड्स न बदले जाएं और योनि क्षेत्र को सूखा न रखा जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. जो महिलाएं मैंस्ट्रुअल हाइजीन का खयाल नहीं रखतीं, उन के से बदबू भी आने लगती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...