मैं 32 वर्षीय शिक्षिका हूं. मैं ने सुना है मैंस्ट्रुअल हाइजीन बनाए रखने में मोरिंगा युक्त सैनिटरी पैड्स बहुत कारगर हैं?

मोरिंगा प्राकृतिक रूप से विटामिन ई और फैटी ऐसिड से भरपूर होता है जो त्वचा की सुरक्षात्मक परत को मजबूत करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है. यह न केवल उन महिलाओं के लिए घर्षण के जोखिम को कम करता है जो लंबे समय तक पैड का इस्तेमाल करती हैं जिन में स्कूली लड़कियां और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं बल्कि योनि के संतुलित पीएच को भी बनाए रखता है जो संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मासिकचक्र के दौरान मूत्रमार्ग संक्रमण जीवाणु संक्रमण और यीस्ट संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मोरिंगा आधारित सैनिटरी पैड के इस्तेमाल का समर्थन करते हैं. मोरिंगा में एसएलएस, एसएलईएस, पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक योजक नहीं होते हैं जो योनि के प्राकृतिक माइक्रोबायोम को बाधित कर सकते हैं. इसलिए मोरिंगा जननांगों के आसपास की संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

मैं 34 वर्षीय घरेलू महिला हूं. माहवारी के दौरान और उस के कुछ दिनों बाद तक मुझे निजी अंगों और उन के आसपास बहुत खुजली और जलन होती है, क्या करूं?

सैनिटरी पैड की ऊपरी परत हर महीने कई दिनों तक संवेदनशील अंतरंग त्वचा के संपर्क में रहती है. इस से जलन और रोगाणुओं के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है. मासिकचक्र के दौरान लंबे समय तक घर्षण, नमी और पसीने के कारण सूजन की समस्या भी हो सकती है. जननांग क्षेत्र के आसपास की त्वचा विशेष रूप से नाजुक होती है जिस से यहां खुजली होने की आशंका अधिक होती है.

इस से बचने के लिए साफसफाई का ध्यान रखें, नियमित अंतराल पर पैड्स बदलें, निजी अंगों को सूखा रखें, रोज नहाएं. अगर इस से भी आराम न मिले तो किसी अच्छे स्त्रीरोग विशेषज्ञ को दिखाएं.

-डा. अल्पना कंसल, प्रैसिडैंट, इंडियन  मैडिकल ऐसोसिएशन (आईएमए), गाजियाबाद. द्य

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो

से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...