IVF Treatment :  मैं 28 वर्षीय शिक्षिका हूं. मेरी शादी को 4 साल हो गए हैं. मुझे शादी से पहले से ही फाइब्रौयड्स की समस्या है. बच्चा न होने से मेरे निजी जीवन में काफी समस्याएं हो रही हैं. क्या करूं?

नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं है कि जिन महिलाओं को फाइब्रौयड्स की समस्या हो वे कभी मां नहीं बन सकती हैं. सब से पहले आप किसी अच्छी स्त्रीरोग विशेषज्ञ से अपनी जांच कराएं ताकि ठीक तरह से पता लगाया जा सके कि आप की समस्या कितनी गंभीर है. फाइब्रौयड्स कई तरह के होते हैं, जब फाइब्रौयड्स का आकार बहुत बड़ा होता है और मामला गंभीर होता है तो उसे औपरेशन के द्वारा निकाल दिया जाता है. कईं मामलों में तो फाइब्रौयड्स निकाले बिना ही गर्भधारण करना संभव होता है. इसलिए आप बिलकुल तनाव न लें.

हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं लेकिन हमारी कोई संतान नहीं है. जांच में पता चला है कि मेरे पति को इरैक्टाइल डिसफंक्शान की समस्या है. क्या हम आईवीएफ तकनीक के द्वारा संतान प्राप्त कर सकते हैं?

पुरुषों में इरैक्टाइल डिसफंक्श्न (ईडी) बां  झपन का एक प्रमुख कारण है. यह वह स्थिति है, जिस में पुरूष संभोग के दौरान इरैक्शन प्राप्ति नहीं कर पाते या उसे बनाए नहीं रख पाते. अगर ईडी की समस्या गंभीर है तो शारीरिक संबंध बनाना संभव नहीं होगा. ऐसे में शुक्राणु अंडाणु तक नहीं पहुंच पाएंगे और निषेचन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी. निषेचन के बिना स्वाभाविक रूप से मां बनना संभव नहीं है.

ईडी की समस्या गंभीर है तो तुरंत उपचार कराएं. अगर उपचार से भी समस्या का समाधान न हो पाए तो आप आईवीएफ के द्वारा मां बनने का विकल्प चुन सकती हैं. अगर आप के पति के शुक्राणुओं की गुणवत्ता अच्छी है तो उन्हें आप के अंडों के साथ निषेचित करने की प्रक्रिया प्रयोगशाला में पूरी की जाएगी और फिर भ्रूण को आप के गर्भाश्य में इंप्लांट कर दिया जाएगा.

मैं 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला हूं. मेरे 2 बच्चे हैं. मैं अपने एग/अंडे दान करना चाहती हूं ताकि नि:संतान दंपतियों की मदद कर सकूं?

बहुत अच्छी बात है कि आप में दूसरों की मदद करने की भावना है. कोई भी महिला अंडे दान कर सकती है. लेकिन एग डोनर बनने से पहले कुछ जांचों से गुजरना पड़ता है. इस के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है. उम्र भी बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अंडों की गुणवत्ता और उम्र में सीधा संबंध है. उम्र बढ़ने के साथ अंडों की गुणवत्ता प्रभावित होती है. एग डोनर की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एग डोनेशन के लिए सब से अच्छी उम्र 21-30 वर्ष मानी जाती है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

-डा. आस्था गुप्ता, सीनियर आईवीएफ ऐक्सपर्ट, डेल्ही आईवीएफ हौस्पिटल, दिल्ली.                              

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी   झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो

से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...