सैक्सोफोन को हाथों में थामे इस पर होठों को लगा कर सुरीली धुन छेड़ती आलिया गुप्ता के परफौरमेंस ने ‘द पियानो मैन’ रेस्टोरेंट के हॉल में बैठे लोगों का दिल जीत लिया. 14 मई की दिल्ली की यह शाम बेहद खास थी, और अभी तो बस इसकी शुरुआत ही हुई थी. कई खूबसूरत लम्हे आने वाले थे. दिल्ली में होने वाले इस दूसरे गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स में देश की नामचीन महिलाओं को सम्मानित किया जाना, उसी में शामिल था. कुछ ही पलों में मध्यम रोशनी से नहाता हुआ यह हॉल इन महिलाओं के गर्वभरे चेहरे के नूर से जगमगा उठा.

ये वो खास महिलाएं थी, जिन्होंने देश की लाखों महिलाओं को कुछ कर गुजरने, उम्मीदों को हक से पूरा करने, मंजिल के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने की राह दिखाई. दिल्ली प्रैस की मशहूर महिला पत्रिका गृहशोभा आज इन्हीं को सम्मानित करने जा रही थी. यह सम्मान समारोह मैगजीन की उस सोच को दर्शाता है जो अपने लेखों, कहानियों के माध्यम से सालों से महिलाओं प्रेरित करती रही है.

बिजनेस लीडरशिप अचीवर कैटैगरी में नुपूर पोहरकर और शरवरी पोहरकर

मार्च 2025 में दिल्ली में हुए पहले गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स को शुरू करने की इसी सोच पर दिल्ली प्रैस के एडीटर-इन-चीफ परेश नाथ ने प्रकाश डाला. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज महिलाओं की भूमिकाओं में होने वाले बदलाव से समाज को नई दिशा मिली है. इसने हर तबके की महिलाओं को स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का हौसला दिया है.

शाम ने जैसे ही रात की चादर ओढ़ी एक एक कर महिलाओं का सम्मानित करने का दौर शुरू हुआ. सम्मानित होने वाली महिलाओं में -विनि महाजन को नेशन बिल्डर (आइकौन) कैटेगरी, प्रबलीन कौर भोम्राह को डिजिटल कंटेंटे क्रिएटर (बॉडी पॉजिटिविटी) कैटेगरी, टाइमलेस आइकॉन कैटेगरी में डॉ. इंदिरा आहूजा, फोक हेरिटेज आइकौन के रूप में तीजन बाई, सोशल इंपैक्ट अचीवर कैटेगरी में जमुना टुडू को, लिटररी आर्ट्स अचीवर की कैटेगरी में डॉ. अनामिका को, बिजनेस लीडरशिप अचीवर कैटैगरी में नुपूर पोहरकर और शरवरी पोहरकर को, परफौर्मिंग आर्ट्स अचीवर कैटेगरी में नीति पाल्टा, स्पोर्ट्स अचीवर कैटगरी में पायल नाग, एजुकेशन में लीडरशिप के लिए एडीटर्स चौइस कैटेगरी प्रो. अंजू श्रीवास्तव, ब्रेकिंग बैरियर कैटेगरी में निधि गोयल को सम्मानित किया गया. दिल्ली प्रैस के एग्जीक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ ने सभी अतिथियों का वेलकम किया.

कार्यक्रम के बीच में संगीत का एक ऐसा दौर आया, जो वहां बैठे लोगों के लिए यादगार बन गया. सिल्वर लाइनिंग की ओर से दिया गया लाइव परफौर्मेंस ने रात को और भी हसीन बना दिया. गृहशोभा के इस सफर में हमारे साथ बनें.
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स के हमारे सहयोगी रहे –
एसोसिएट पार्टनर्स
पावरग्रिड
अजमीरा
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
मैसूर सैंडल सोप
ब्यूटी पार्टनर
ग्रीन लीफ नेचुरल एक्टिव्स
गिफ्टिंग पार्टनर
नव्यासा
एलीगेंस पार्टनर
केसीएस कश्मीर शॉल इंपोरियम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...