Power of reading books : पार्टनर के साथ जब भी कोई ट्रबल हो तो क्या करना चाहिए? क्या इस का जवाब आज के युवा होते जोड़ों के पास है? एक जमाना था जब पार्टनरशिप जीवनभर के लिए होती थी और सुख हो या दुख हो चलती रहती थी. आज हर ट्रबल फफोले बन कर चेहरों पर आ जाती है. लड़का हो, लड़की हो या सेम सैक्स पार्टनर यह डोमैस्टिक व वर्क लाइफ दोनों को बुरी तरह परेशान करती है.
पहले परिवार फ्लाईव्हील की तरह काम करते थे. एक जमाने में स्टीम इंजनों में बड़े भारी चक्के लगते थे जिन का काम केवल पिस्टन के इन और आउट होते समय झटकों से बचाना होता था और उन्हें फ्लाईव्हील कहा जाता है. बड़ा परिवार यह काम करता था. जोड़ों को समझाने, डराने, धमकानेके साथ सपोर्ट सिस्टम भी बड़ी पीढ़ी दे जाती थी. आज यह सपोर्ट सिस्टम, फ्लाईव्हील सिस्टम भुला दिया गया है.
अफसोस की बात है कि इस की जगह किसी ने नहीं ली है. कुछ लोग काउंसलर्स के पास जाने लगे हैं जो सिर्फ सुनते हैं पर कुछ नया बताते हों, ऐसा नहीं है. वे पहले वाले पंडों, पादरियों की तरह हैं जो भड़ास निकलने तो देते हैं पर मूलतया वे भी कंजर्वेटिक ही होते हैं.
इस का एक बड़ा सौल्यूशन है किताबें. हर तरह की किताबें सौल्यूशन देती हैं क्योंकि वे दूसरों के ऐक्सपीरियंस पर लिखी होती हैं. लंबी कहानी नहीं पढ़नी तो मैगजीनों की कहानियों की सपोर्ट लें. आप के सौल्यूशन वहीं हैं, न चैट जीपीटी के पास, न पेरैंट्स के पास, न फ्रैंड्स के पास. असल में विवाद का अंत कैसे करें, यह लोगों को नहीं मालूम होता. दोनों पार्टनर सोचते हैं कि दूसरा मेरी बात क्यों नहीं मान लेता.
हर पर्सनैलिटी अलग होती है. इसी पर्सनैलिटी पर कभी पार्टनर पर मिट रहे थे, फिर समय आ जाता है कि इस पर्सनैलिटी को ही मारने पर या खुद मरने की सोचने लगते हैं. डिस्प्यूट आम बात है. उन के सौल्यूशन भी खास नहीं होते. बस यह सोचना रह जाता है कि कौन किस की मानेगा या मानेगी. इस चक्कर में छोटी प्रौब्लम माउंट ऐवरैस्ट बन जाती है. जब हाथ में गाइडबुक न हो तो माउंट ऐवरैस्ट तो क्या सैंट माउंट से माउंट रोड तक नीचे आने में भी भटकाव होगा ही.
भटकने पर पार्टनर को छोड़ देना सौल्यूशन नहीं है, यह जंगल में पेड़ों के बीच खो जाने की तरह है, गहरे दलदली गड्ढे में पैर पटकने के समान है. पार्टनर आसानी से नहीं मिलते. जो मिला उसे संजो कर रखो. टेढ़ा, सीधा, निकम्मा, पागल सा पार्टनर उस पार्टनर से ज्यादा अच्छा है जो भटक कर दूसरी पार्टनरशिप में चला जाए या किसी धार्मिक माफिया गैंग में फंस जाए. वह बचे पार्टनर का भी भारी नुकसान करेगा यह पक्का है.
